फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Megha came to her home in Meerut to find dog from London

Meerut News : लंदन से कुत्ते को ढूंढने अपने घर मेरठ आई मेघा, घोषित किया 15 हजार का ईनाम

Sat, 08 Oct 2022 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 01:10 AM IST
सार

Meerut News: बीती 24 सितंबर को आतिशबाजी के शोर से परेशान होकर गुम हुए कुत्ते को तलाश करने के लिए एक युवती लंदन से अपने घर आई है। युवती ने कुत्ता तलाशने वाले को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Meerut News: Megha came to her home in Meerut to find dog from London
अपने पिता के साथ परेशान मेघा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 24 सितंबर को आतिशबाजी के शोर से परेशान होकर गुम हुए कुत्ते को तलाश करने के लिए एक युवती लंदन से अपने घर आई है। युवती ने कुत्ता तलाशने वाले को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले युवती के परिजनों ने पांच हजार का इनाम रखा था। कुत्ते को तलाशने के लिए उसके पोस्टर चस्पां करने के साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय खैरनगर स्थित गहलौत रोड पर दिनेश चंद मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी मेघा शादी के बाद लंदन में रहने
लगी है। मेघा ने बताया कि वह वर्ष 2014 में दिल्ली में पढ़ाई के दौरान  प्रेडीजोंस संस्था से जुड़ीं। यह संस्था लावारिस कुत्तों की देखभाल करती है। तभी उन्होंने एक तीन माह का कुत्ता संस्था से लिया था। उसका नाम अगस्त रख दिया। 2019 में शादी के बाद वह पति के साथ लंदन चली गईं। कुत्ते को वह
विज्ञापन

मम्मी-पापा के पास छोड़ गई थीं।

दिनेश चंद मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर को जिमखाना मैदान में शिव बारात निकल रही थी। उसके आतिशबाजी के साथ लाउडस्पीकर बज रहा था। शोर से घबराकर अगस्त बार-बार घर में छिपने की कोशिश कर रहा था। रात 9:30 बजे के आसपास वह नीचे आए तो जीने का दरवाजा खुला रह गया। इसी बीच अगस्त वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सदर बाजार, रजबन, लालकुर्ती, बेगमपुल समेत शहर के कई हिस्सो में कुत्ते को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। एक अक्टूबर को मेघा पति मिहिर कमानी के साथ लंदन से मेरठ पहुंची और अगस्त को तलाश करने के वाले को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।


सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
मेघा ने बताया कि लंदन से आने के बाद उन्होंने अगस्त की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। सात दिनों में पोस्ट पर करीब 600 कमेंट आ चुके हैं। उनका कहना है कि अगस्त के लिए पूरा परिवार परेशान है। सभी को अगस्त से बहुत लगाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed