{"_id":"6010716c68941c26ef0ac6be","slug":"meerut-news-meena-arrived-as-the-chief-guest-in-her-own-college-and-became-emotional","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठः अपने ही कॉलेज में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचीं मीना, भर आईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठः अपने ही कॉलेज में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचीं मीना, भर आईं आंखें
Wed, 27 Jan 2021 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
मीना आरोड़ा
- फोटो : amar ujala
आसमान पर पहुंचकर अपनी जमीन को देखने का अहसास कई बार भावुक कर देता है। मीना आरोड़ा को भी कुछ ऐसा ही अहसास तब हुआ जब वे अपने ही कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं और छात्राओं ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मौका था गणतंत्र दिवस समारोह का। मेरठ के आरजीपीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा था। इस मौके पर मुख्य अतिथि थीं मीना अरोड़ा जो बतौर स्क्वाड्रन लीडर वायु सेना में रहीं। मीना अपने कॉलेज में वर्षों बाद चीफ गेस्ट बनकर आईं। कॉलेज की छात्राओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। स्वागत से हर्षित मीना भावुक हो उठीं।
विज्ञापन
इस मौके पर मीना ने कहा कि अपने ही कॉलेज में मुख्य अतिथि बनकर आने पर गर्व है। यह अपने सपनों को सच करने के समान है। मीना ने छात्राओं से सेना में शामिल होने का आग्रह किया और इमेजिनरी इंटेलिजेंस के बारे में कुछ बताया, जिस पर उन्होंने काम किया था।
विज्ञापन