फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Mahant Hari Om Shukla said, Gaushala has been made prison for cow in Uttar Pradesh

यूपी: महंत हरिओम शुक्ला बोले- गाय के लिए गोशाला बना दी कैदखाना, सपा की टोपी पहन मंच पर पहुंचे दीपू, हंगामा

Sat, 25 Dec 2021 06:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Dec 2021 06:47 PM IST
सार

महंत हरिओम शुक्ला ने कहा कि यूपी में गायों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब गाय के लिए गोशाला कैदखाना बना दी गई हैं। वहीं सपा की टोपी पहन मंच पर पहुंचे दीपू चौहान का विरोध किया गया।

विज्ञापन
Meerut News: Mahant Hari Om Shukla said, Gaushala has been made prison for cow in Uttar Pradesh
गाय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ पहुंचे कानपुर पनकी धाम के महंत हरिओम शुक्ला जी महाराज ने ब्राह्मणों पर लगातार किए जा रहे मुकदमों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शरणागत अक्षम होता है, उसकी हत्या नहीं की जानी चाहिए। आज सर्वण आयोग का गठन किया जाना चाहिए। योगी अगर संत हैं तो मंदिर के पुजारियों और महंतों के लिए कुछ करें। बाबा नहीं धर्म का साथ देने वाला चाहिए। 

विज्ञापन


महंत हरिओम शुक्ला ने कहा कि जब योगी सरकार में आए तो उन्होंने सर्वप्रथम गो दर्शन किए। अब गाय के लिए गोशाला कैदखाना बना दी गई हैं। उन्होंने कहा गायों के साथ र्व्यवहार हो रहा है। अब दंडनायक सजा देगा। प्रदेश सरकार पर टिप्पणी करते हुए महंत ने कहा कि कलयुग का चौथा चरण आ गया है। मनुष्य ही मनुष्य की हत्या कर रहा है और राजा के लिए कोई संविधान और कानून नहीं है।
विज्ञापन


सपा की टोपी पहन मंच पर पहुंचे, हंगामा
ब्राह्मण सम्मेलन में मंच पर सपा की टोपी पहनकर आए सपा नेता दीपू चौहान का लोगों ने जमकर विरोध किया। मंच पर आते ही दीपू चौहान ने अखिलेश यादव का साथ देने का आग्रह किया। इस बीच बड़ी संख्या में लोग विरोध करते हुए मंच तक पहुंच गए। संचालन कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शर्मा ने लोगों को शांत किया। दीपू चौहान ने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य को चाणक्य ने बनाया। ब्राह्मण के सामने कोई मठाधीश नहीं रह सकता है। वहीं हंगामा बढ़ने पर दीपू चौहान कार्यक्रम से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम यूपी में दिख रहा किसान आंदोलन का असर
पूर्व एमएलसी पंडित राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं। अब विकास की घोषणाएं होंगी। उन्होंने कहा किसान आंदोलन का असर पूरी तरह पश्चिमी यूपी में दिखाई दे रहा है। भाजपा के लिए इस बार हवाओं का रुख आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed