फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Kabaddi Academy is building by CO Jitendra Sargam with one crore rupees in Baghpat

आखिर सीओ क्यों बना रहे कबड्डी एकेडमी? इसके पीछे बड़ा राज, उठ रहे कई सवाल

Tue, 28 Jul 2020 02:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jul 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Kabaddi Academy is building by CO Jitendra Sargam with one crore rupees in Baghpat
सीओ जितेंद्र सरगम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सरधना मेरठ में तैनात सीओ जितेंद्र सरगम अपने सियासी मंसूबों को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी को बागपत से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं को लुभाने के लिए वह अपने पैतृक गांव बसी में पिता के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपये के बजट से कबड्डी एकेडमी तैयार करा रहे हैं। 

विज्ञापन


बसी गांव के गली मोहल्लों में सीओ सरधना जितेंद्र सरगम की पत्नी वंदना सरगम के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिला पंचायत के वार्ड 15 से वह संभावित उम्मीदवार हैं। सीओ खुद कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं। बसी गांव में कबड्डी का शौक हर घर में है, इस वजह से युवाओं को लुभाने के लिए कबड्डी एकेडमी बनवाई गई। गांव के बाहर करीब पांच-छह बीघा जमीन खरीदी गई, जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये बताई गई है। पिछले दो साल से लगातार अपने पिता के नाम पर बनाई गई कंवरसैन  एकेडमी में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण पर भी करीब पचास लाख रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है। एकेडमी और चुनाव की जिम्मेदारी रेलवे के एक कर्मचारी के पास है। वही प्रचार का जिम्मा संभाले है। 
विज्ञापन


पिता की हो चुकी हत्या, विक्की सुन्हैड़ा के साथ भी रिश्तेदारी
सीओ सरधना जितेंद्र सरगम के पिता कंवर सैन बसी गांव के नामचीन कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। आसपास के राज्यों में भी उनका डंका बजा। रंजिश के कारण उनकी घर में ही हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जितेंद्र का पालन पोषण उसके चाचा के परिवार ने किया। सरगम के परिवार की रिश्तेदारी सुन्हेड़ा गांव के विक्की के परिवार के साथ भी है। विक्की कभी सुनील राठी का करीबी रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुख्यात सुनील राठी तिहाड़ जेल से चला रहा गैंग, हो चुकी ये कई बड़ी वारदात, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा खौफ

भाजपा के रंग में रंगे हैं पोस्टर
सीओ की पत्नी के चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर और सोशल मीडिया का प्लेटफार्म पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

नोएडा के चर्चित सुमित मुठभेड़ की जांच में फंसे हैं सरगम
तीन अक्तूबर 2017 को गांव चिरचिटा निवासी सुमित गुर्जर को नोएडा में मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में भी सीओ जितेंद्र सरगम की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसकी जांच अपराध शाखा, आपराधिक जांच विभाग (सीबीसीआईडी) कर रही है। सीबीसीआईडी टीम को दिए बयानों में सुमित के भाई, पिता और एक गवाह ने मुठभेड़ को फर्जी करार दिया और सीओ सरधना जितेंद्र सरगम पर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि सीबीसीआईडी जांच से ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सीबीसीआईडी जांच के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। 

चंदा जुटाकर रखी एकेडमी की नींव
बागपत के खिलाड़ियों और गांव के लोगों ने चंदा एकत्र कर एकेडमी की नींव रखी है। सभी के सौजन्य से इसे बनाया जा रहा है। एक भी आरोप मुझ पर नहीं हैं। मेरा मूल पता दिल्ली है। पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। - जितेंद्र सरगम, सीओ सरधना

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed