{"_id":"5ef9c7c7ee7d7367cd172a65","slug":"meerut-news-ig-praveen-kumar-s-order-that-curfew-will-remain-in-the-five-districts-including-meerut-from-8-pm-to-6-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ मंडल में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू जारी, कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ मंडल में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू जारी, कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश
Mon, 29 Jun 2020 04:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के मेरठ मंडल को विशेष निगरानी में रखने के फैसले को देखते हुए कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बैठक की। उन्होंने मुख्य रूप से आगामी श्रावण मास एवं बकरीद पर्व को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देश मंडल के सभी डीएम व एसएसपी को दिए। सभी अधिकारियों को कोरोना की तेज जांच कराने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने और कंटेनमेंट जोन में प्रभावी रूप से सभी प्रोटोकॉल्स को सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
वहीं नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने, मास्क का प्रयोग न करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ मंडल के कई जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंडल के सभी जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और बागपत में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कोशिश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: 50 हजार के इनामी रहे परमवीर तुगाना की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी पांच गोलियां
वहीं मेरठ में पिछले चार दिनों से पुलिस अधिकारी रात में सड़कों पर चेकिंग अभियान चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी पूरी तरह सख्त है। ऐसे में रात आठ बजे के बाद मेरठ शहर में किसी भी दुकान व शोरूम नहीं खोलने की अनुमति नहीं है। अगर कोई दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि मेरठ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इससे कोरोना की चेन तोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/