फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

सपा ने घोषित किये ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी

Mon, 25 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Mon, 25 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
meerut news
समाजवादी पार्टी ने रविवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि इनमें सरूरपुर ब्लॉक का प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन


जबकि मवाना ब्लॉक में टिकट की घोषणा होने के बाद जिलाध्यक्ष की ओर से अभी रोकने की बात कही गई। वैसे तो आवेदन करने वाले सपा के सभी प्रमुख दावेदारों को टिकट मिल गया है लेकिन गुटबाजी के कारण कई जगहों पर पार्टी के प्रत्याशियों को दिक्कत भी हो सकती है।

सपा में जिला स्तर पर सभी दावेदारों से आवेदन मांगे गए थे। जिस आधार पर घोषणा करने की बात पार्टी संगठन से जुड़े लोग कर रहे हैं। प्रमुख नामों में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रहे ओमपाल गुर्जर की पत्नी मंजू को खरखौदा ब्लॉक से तो मेरठ ब्लॉक से युवजन सभा के नगराध्यक्ष नितिन कसाना को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


पार्टी में मजबूत कद देखते हुए दोनों का टिकट लगभग तय माना जा रहा था। वहीं बिजेंद्र प्रमुख की भाभी को रोहटा ब्लॉक से प्रत्याशी बनाया गया है। सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ की पत्नी कुसुम हस्तिनापुर से प्रत्याशी होंगी। दौराला ब्लॉक में पूर्व प्रमुख राहुल देव के भाई सचिन अहलावत प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुए भावना हत्याकांड में राहुल देव को नामजद किया गया था। माछरा ब्लॉक में सपा सरकार बनने के बाद बृजवीर सिंह की पत्नी कौशल्या को अविश्वास प्रस्ताव के तहत हटाकर देवेंद्र गुर्जर की पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाया गया था। इस बार देवेंद्र गुर्जर की पत्नी की ओर से दावेदारी नहीं की गई थी और इसी कारण इस बार कौशल्या देवी अब सपा की प्रत्याशी होंगी।

मवाना ब्लॉक में रस्साकसी
सपा
प्रदेश कार्यालय की ओर से पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने सभी जिलाध्यक्षों को प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें मवाना ब्लॉक से अनिता सिंह पत्नी धीरज पहाड़पुरिया को प्रत्याशी घोषित किया गया।


हालांकि बाद में पार्टी जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि मवाना ब्लॉक के प्रत्याशी की घोषणा को अभी रोक दिया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी इस ब्लॉक में किसी गुर्जर प्रत्याशी पर भी दांव लगा सकती है। अतुल प्रधान के क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण अतुल प्रधान का भी इस ब्लॉक के प्रत्याशी चयन में अच्छा खासा दखल रह सकता है।

प्रत्याशी एक नजर में
खरखौदा- मंजू पत्नी ओमपाल गुर्जर
मेरठ-  नितिन कसाना
परीक्षितगढ़- धर्मेंद्र नागर
माछरा- कौशल्या पत्नी बृजवीर सिंह
हस्तिनापुर - कुसुम सिद्धार्थ पत्नी मुकेश सिद्धार्थ  
जानी खुर्द - अनिल चौधरी
रजपुरा  - योगेंद्र सिंह
रोहटा - बॉबी पत्नी सतेंद्र सिंह
दौराला - सचिन अहलावत
सरधना - संतर पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed