{"_id":"f806984f11299fbd7e1fdb02415a610c","slug":"meerut-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई बन गई बोझ, स्कूल की छत से कूद गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई बन गई बोझ, स्कूल की छत से कूद गई छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई के प्रेशर में आकर स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। यह सनसनीखेज वाक्या बृहस्पतिवार सुबह कैंट स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल से मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। साथी छात्राओं का कहना है कि छात्रा के परीक्षा में नंबर कम आए थे। उसे डर था कि उसके पैरेंट्स पीटीएम में पहुंचेंगे तो उसे डांट पड़ेगी। जिससे वह मानसिक अवसाद में आ गई थी।
पुलिस के अनुसार रिटायर सैन्य कर्मी की यह पुत्री रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल की यह छात्रा तीन दिन से मानसिक तनाव में बताई गई। जिसके चलते वह सुबह करीब 11 बजे स्कूल की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे तक वह छत पर ही घूमती रही। और अचानक उसने छलांग लगा दी। छात्रा के छत से कूदने की सूचना स्कूल परिसर में आग की तरह फैल गई।
स्कूल की छात्र-छात्राएं और शिक्षक तुरंत वहां पहुंच गए। स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने छात्रा के सिर और कूल्हे में फ्रैक्चर बताया। हालत गंभीर देखते स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी छात्रा के नाना को दी। जिस पर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद छात्रा को वहां से मिलिट्री अस्पताल के लिए रेफर करा लिया। सहपाठी छात्राओं ने जहां छात्रा द्वारा यह घातक कदम उठाने का कारण छात्रा के परीक्षा में नंबर कम आने और पैरेंट्स के पीटीएम में आने पर डांट पड़ने का डर बताया।
विज्ञापन
वहीं, छात्रा के नाना का कहना है कि उनकी नाती स्कूल में कैसे गिरी, अभी उन्हें कुछ नहीं पता। नाती की हालत में सुधार होने पर ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी। उधर, सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस भी स्कूल पहुंची। लेकिन खानापूर्ति कर लौट गई।