फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

लिखित आश्वासन पर माने छोटूराम के शिक्षक

Sun, 21 Feb 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
meerut news
सीसीएसयू के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में शिक्षक और कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को लिखित आश्वासन पर खत्म हो गया। इसके बाद शिक्षक और कर्मचारी काम पर लौट गए। सोमवार से बीटेक छात्रों की क्लास चलेंगी। सेमेस्टर एग्जाम का सेंटर भी नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के शिक्षक और कर्मचारी नए शासनादेश को लागू करने की मांग को लेकर बुधवार से कार्य बहिष्कार पर थे। शासनादेश में तनख्वाह पर 75 से 80 फीसदी खर्च करने, संविदा पांच साल करने, बेदाग शिक्षक और कर्मचारियों को संविदा खत्म होने पर प्राथमिकता देने और संस्थान का अलग एकाउंट होने और उसका ऑडिट कराने की बात शामिल है।
विज्ञापन


इसे लागू करने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी था। कुलपति प्रो. एनके तनेजा से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद शनिवार को 31 मई 2016 तक शासनादेश से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि ने कहा कि मामले में गठित समिति की रिपोर्ट आगामी कार्य परिषद की बैठक में रखी जाएगी। फिलहाल संस्थान को छात्रों से सालाना करीब 10 करोड़ रुपये की आय है। लगभग 150 शिक्षक और कर्मचारी हैं। शासनादेश लागू होने के बाद वेतन में ठीकठाक वृद्धि होगी।


क्वालिटी पर होगी नजर
वेतन बढ़ने के बाद विवि संस्थान की जवाबदेही बढ़ाएगा। नकल कराने की शिकायत मिलती रही है। उन पर कार्रवाई होगी। रेग्युलर क्लास और अच्छे रिजल्ट के लिए विवि सख्त होगा। विवि प्रशासन क्वालिटी को सख्ती करने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed