फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, five incidents of physical assault in several areas in Meerut will shock you

रिश्ते शर्मसार.. कहीं दरिंदगी तो कहीं झांसे की शिकार, झकझोर देंगी दुष्कर्म की ये पांच वारदात

Sun, 22 Sep 2019 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Sep 2019 05:31 PM IST
सार

खरखौदा : महिला ने 12 साल की बच्ची को अगवा कर दो युवकों से कराया दुष्कर्म
सरधना : दस साल की बच्ची से पिता और रिश्ते के भाई ने किया दुराचार
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दो युवतियों से दुष्कर्म, आरोपी निकाह का प्रस्ताव स्वीकार कर फरार

विज्ञापन
Meerut news, five incidents of physical assault in several areas in Meerut will shock you
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कहीं रिश्ते शर्मसार हुए तो कहीं बेटियां झांसे का शिकार हुईं। मेरठ में नन्हीं बच्चियों से लेकर महिलाएं तक न बाहर न घर में सुरक्षित हैं। देहात क्षेत्र में महिला ने बच्ची को अगवा कर दो युवकों से दुष्कर्म कराया तो पिता और रिश्ते के भाई पर बच्ची से दुराचार कर रिश्तों को शर्मसार करने का आरोप लगा। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी निकाह का प्रस्ताव स्वीकार कर ऐन वक्त पर फरार हो गया। लिसाड़ी गेट में ही युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


बेटी ने पिता और रिश्ते के भाई लगाया दुष्कर्म का आरोप
दस साल की एक बच्ची ने अपने पिता और रिश्ते के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। बच्ची ने आरोप लगाया कि पिता व रिश्ते के भाई ने उसके साथ गलत काम किया। मामला सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। छह अगस्त को महिला अपनी बेटी और बेटे को छोड़कर मायके चली गई। इस दौरान महिला की दस साल की बच्ची और बेटा पिता के यहां रह गए। बाद में महिला ससुराल पहुंची तो 12 सितंबर को बेटी ने शिकायत की कि उसके पेट में दर्द है। 
विज्ञापन


बच्ची ने दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी सास से शिकायत की तो ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। वह अपनी बेटी को लेकर 13 सितंबर को एसएसपी ऑफिस पहुंची तो उसे सरधना थाने भेज दिया गया। लेकिन सरधना थाने पुलिस ने उसे धमकाकर भगा दिया। 16 सितंबर को महिला फिर एसएसपी ऑफिस पहुंची। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता फिर एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसपी क्राइम रामअर्ज के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। दंपती में आपसी विवाद भी बताया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को बहलाफुसलाकर ले गई महिला, हालत बिगड़ी
खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई 12 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस की एक महिला बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में ले गई। जहां दो युवकों ने महिला के सामने ही बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर महिला उसे अपने घर ले गई।

परिजन बेटी को ढूंढते हुए महिला के घर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए पूरा वाक्या बताया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने महिला सहित दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट के मुताबिक तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 

एक महिला को झांसा दिया, अब दूसरी की तैयारी
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायत की कि बुलंदशहर निवासी एक युवक उसकी रिश्तेदारी में आता है। युवक एक साल पहले शादी का झांसा देकर उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। अब युवक ने दूसरी युवती से शादी तय कर ली है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दुष्कर्म फिर निकाह के सपने दिखाकर फरार
ये मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। युवती ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर आरोपी पक्ष ने पंचायत बुलाकर युवती पक्ष से पैसे लेकर मामला निपटाने की बात कही। लेकिन युवती ने आरोपी से निकाह करने की बात कही थी। जिसके लिए युवक ने शनिवार का दिन निश्चित किया था।

युवती पक्ष ने भी शनिवार को पंचायत बुलाकर युवक को बुलाने का संदेश भेज दिया। निकाह की तैयारियां कर मौलाना को भी बुला लिया गया। लेकिन आरोपी पंचायत में न आकर फरार हो गया। युवती पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। वही युवती आरोपी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। 

लिफ्ट देकर बनाया अश्लील वीडियो
खरखौदा के एक गांव निवासी महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि दस अगस्त को वह हापुड़ अड्डे के पास एक डॉक्टर के यहां आई थी। तभी मकबरा घोसियान निवासी एक वर्ग के युवक ने उसे स्कॉर्पियो में बैठा लिया।

महिला के अनुसार वह युवक को पहले से जानती थी क्योंकि युवक के घर पर काम भी कर चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर फफूंडा के जंगल में दुष्कर्म किया। जबकि गाड़ी में बैठे दूसरे युवक ने वीडियो बना लिया। अब आरोपी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उत्पीड़न कर रहा है। एसपी क्राइम ने एसओ खरखौदा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed