रिश्ते शर्मसार.. कहीं दरिंदगी तो कहीं झांसे की शिकार, झकझोर देंगी दुष्कर्म की ये पांच वारदात
खरखौदा : महिला ने 12 साल की बच्ची को अगवा कर दो युवकों से कराया दुष्कर्म
सरधना : दस साल की बच्ची से पिता और रिश्ते के भाई ने किया दुराचार
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दो युवतियों से दुष्कर्म, आरोपी निकाह का प्रस्ताव स्वीकार कर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी ने पिता और रिश्ते के भाई लगाया दुष्कर्म का आरोप
दस साल की एक बच्ची ने अपने पिता और रिश्ते के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। बच्ची ने आरोप लगाया कि पिता व रिश्ते के भाई ने उसके साथ गलत काम किया। मामला सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। छह अगस्त को महिला अपनी बेटी और बेटे को छोड़कर मायके चली गई। इस दौरान महिला की दस साल की बच्ची और बेटा पिता के यहां रह गए। बाद में महिला ससुराल पहुंची तो 12 सितंबर को बेटी ने शिकायत की कि उसके पेट में दर्द है।
बच्ची ने दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी सास से शिकायत की तो ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। वह अपनी बेटी को लेकर 13 सितंबर को एसएसपी ऑफिस पहुंची तो उसे सरधना थाने भेज दिया गया। लेकिन सरधना थाने पुलिस ने उसे धमकाकर भगा दिया। 16 सितंबर को महिला फिर एसएसपी ऑफिस पहुंची। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता फिर एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसपी क्राइम रामअर्ज के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। दंपती में आपसी विवाद भी बताया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
मासूम को बहलाफुसलाकर ले गई महिला, हालत बिगड़ी
खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई 12 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस की एक महिला बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में ले गई। जहां दो युवकों ने महिला के सामने ही बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर महिला उसे अपने घर ले गई।
परिजन बेटी को ढूंढते हुए महिला के घर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए पूरा वाक्या बताया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने महिला सहित दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट के मुताबिक तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
एक महिला को झांसा दिया, अब दूसरी की तैयारी
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायत की कि बुलंदशहर निवासी एक युवक उसकी रिश्तेदारी में आता है। युवक एक साल पहले शादी का झांसा देकर उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। अब युवक ने दूसरी युवती से शादी तय कर ली है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दुष्कर्म फिर निकाह के सपने दिखाकर फरार
ये मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। युवती ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर आरोपी पक्ष ने पंचायत बुलाकर युवती पक्ष से पैसे लेकर मामला निपटाने की बात कही। लेकिन युवती ने आरोपी से निकाह करने की बात कही थी। जिसके लिए युवक ने शनिवार का दिन निश्चित किया था।
युवती पक्ष ने भी शनिवार को पंचायत बुलाकर युवक को बुलाने का संदेश भेज दिया। निकाह की तैयारियां कर मौलाना को भी बुला लिया गया। लेकिन आरोपी पंचायत में न आकर फरार हो गया। युवती पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। वही युवती आरोपी से शादी करने की जिद पर अड़ी है।
लिफ्ट देकर बनाया अश्लील वीडियो
खरखौदा के एक गांव निवासी महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि दस अगस्त को वह हापुड़ अड्डे के पास एक डॉक्टर के यहां आई थी। तभी मकबरा घोसियान निवासी एक वर्ग के युवक ने उसे स्कॉर्पियो में बैठा लिया।
महिला के अनुसार वह युवक को पहले से जानती थी क्योंकि युवक के घर पर काम भी कर चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर फफूंडा के जंगल में दुष्कर्म किया। जबकि गाड़ी में बैठे दूसरे युवक ने वीडियो बना लिया। अब आरोपी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उत्पीड़न कर रहा है। एसपी क्राइम ने एसओ खरखौदा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।