फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Devpriya of St Marys Academy got 99.99 percentile in CAT

Meerut News: देवप्रिय ने रचा इतिहास, कैट में पाई 99.99 परसेंटाइल, परिजन खुशी से गदगद

Thu, 22 Dec 2022 10:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Dec 2022 10:56 PM IST
सार

Meerut News : देवप्रिय ने ऐसा इतिहास रचा की उसके परिजन खुशी से गदगद है। देवप्रिय ने कैट में 99.99 परसेंटाइल पाई है। 

विज्ञापन
Meerut News: Devpriya of St Marys Academy got 99.99 percentile in CAT
परिजनों के साथ देवप्रिय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सेंट मेरीज एकेडमी के पुरातन छात्र देवप्रिय ने कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के रिजल्ट में 99.99 परसेंटाइल प्राप्त की। उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो छात्रों ने इतना स्कोर प्राप्त किया है। देवप्रिय वर्तमान में दिल्ली आईआईटी से बीटेक अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में ये सफलता प्राप्त की है। देवप्रिय का कहना है कि मैं सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देता हूं।

विज्ञापन


देवप्रिय की स्कूलिंग सेंट मेरीज के अलावा सेंट फ्रांसिस लखनऊ और डीपीएस आरके पुरम दिल्ली से हुई। देवप्रिय के पिता ज्योति नारायण सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। वे मेरठ, लखनऊ, गौतमबुद्घनगर समेत कई जिलों के एसएसपी एवं प्रदेश के आईजी कानून व्यवस्था रहे हैं, वर्तमान में एडीजी के पद पर हैं। देवप्रिय की माता कंचन नारायण और छोटे भाई भव्य प्रिय हैं। इस वर्ष 11 विद्यार्थियों को 100 परसेंटाइल मिले हैं। लिस्ट में एक भी लड़की नहीं है। इनमें 2-2 अभ्यर्थी दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना के हैं और एक-एक अभ्यर्थी गुजरात, हरियाणा, केरल, एमपी और यूपी से है। 22 अभ्यर्थियों के 99.99 परसेंटाइल हैं। इनमें 21 लड़के और एक लड़की है। इनमें दो उत्तर प्रदेश से हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के होनहारों का जलवा
कैंट परीक्षा में जिले के कई छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कॅरिअर लांचर के गौरव सिंह ने 97.5 परसेंटाइल, हर्ष सिद्धांत ने 95, तुषार ने 95.37, सुहानी ने 93, अभिमन्यु ने 92, शिखर बंसल ने 92, अमित सिंह और श्वेता ने 91 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। इस मौके पर ब्रांच हेड रिया जावला और डायरेक्टर डॉ. विक्रांत जावला ने शुुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ऋषिकेश में यू-ट्यूबर की तलाश जारी, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, इस प्रोजेक्ट पर काम रहा है सुनील सैनी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed