फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Delhi-Meerut Expressway will be started from one april

इंतजार खत्म: एक्सप्रेस-वे पर कल से भरें फर्राटा, अब 45 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंच जाएंगे आप

Wed, 31 Mar 2021 02:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Mar 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Delhi-Meerut Expressway will be started from one april
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के यूपी गेट से डासना और डासना से मेरठ तक का रास्ता एक अप्रैल से खुल जाएगा। हालांकि पहले एक्सप्रेस-वे बुधवार यानी 31 मार्च को खोला जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण एक्सप्रेस-वे खोलने की तिथि को एक दिन बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


चौथे चरण की डासना से मेरठ तक एनएचएआई इसकी शुरुआत करेगा। 31.8 किमी के चौथे चरण को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। पिछले एक महीने से छह लेन के एक्सप्रेस-वे पर परतापुर से डासना तक वाहन 100 से 120 किमी की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। एक्सप्रेस-वे शुरू होने पर दिल्ली से मेरठ की दूरी एक घंटा और गाजियाबाद से मेरठ पहुंचने में 30 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन


डासना में मेरठ की ओर तैयार 700 मीटर की एलिवेटेड रोड पर लोड टेस्टिंग और अंतिम ट्रायल रन पूरा हो गया है। वहीं, मंगलवार को एनएचएआई की एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने की वीडियो सहित विस्तृत रिपोर्ट पर सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय में मंगलवार को दिनभर चली बैठकों के बाद मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। जीआर इंफ्रा और एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर बुधवार को एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सीएनजी पंप पर बोला हमला, फिर 15 मिनट तक जमकर तोड़फोड़, देखिए गुंडागर्दी की ये तस्वीरें

कैमरा, एंबुलेंस और टोल बूथ तैयार
मंगलवार को टोल प्लाजा पर 1033 लाइफ सेविंग एंबुलेंस और क्रेन तैनात कर दी गई है। लाइटिंग और टोल बूथ भी तैयार हो चुके हैं। चलती गाड़ी की नंबर प्लेट पर नजर रखने के लिए 170 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इस बीच टोल बूथ को काशी का नाम दिए जाने पर भी विरोध शुरू हो गया है। 


चलती गाड़ी से कट जाएगा टोल टैक्स
एक्सप्रेस-वे देश का पहला एडवांस एक्सप्रेस-वे होगा। इस पर चलती गाड़ी से टोल टैक्स कट जाएगा। हर आठ से 10 किमी की दूरी पर एक्सप्रेस-वे की प्रत्येक लेन के ऊपर डिस्प्ले लगाई गई है, जिस पर चलते हुए वाहन की गति को देख सकेंगे। एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहन 80 और कारें 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल सकेंगी।

एक्सप्रेसवे को एक अप्रैल को खोले जाने की मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। टोल दरों का निर्धारण अगले दो-तीन दिन में होने की संभावना है। - मुदित गर्ग, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed