फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Delhi-Meerut Expressway to be inaugurated in September month

खुशखबर: सिर्फ 50 मिनट में मेरठ से पहुंच जाएंगे दिल्ली, अब सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंत्री नितिन गडकरी से की ये मांग

Fri, 30 Jul 2021 01:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jul 2021 01:47 PM IST
सार

अब मेरठ से दिल्ली सिर्फ 50 मिनट में पहुंच जाएंगे। सिंतबर-2021 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने नितिन गडकरी से अब ये मांग की है।

विज्ञापन
Meerut News: Delhi-Meerut Expressway to be inaugurated in September month
मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंतबर-2021 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाएगा। चार चरणों मे बनाए गए एक्सप्रेसवे में तीन चरणों मे कार्य पूरा हो चुका है। अभी दूसरे चरण में यूपी गेट से डासना के बीच चिपियाना पर रेलवे ओवर ब्रिज पर गर्डर रखने का कार्य चल रहा है। इसे अगस्त के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी 50 मिनट में तय हो जाएगी। ये जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद भवन स्थित कार्यालय पर केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात की। 

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने नगर निगम के वार्ड 38 ग्राम खड़ौली-भोला रोड बाईपास चौराहे पर अंडरपास बनाए जाने की भी मांग की। सांसद ने मंत्री से कहा कि वार्ड-38, ग्राम खड़ौली भोला रोड पर खड़ौली बाईपास चौराहा है। यह मार्ग दिल्ली से हरिद्वार व मेरठ से भोला की झाल (तीर्थ स्थल) होते हुए पुरामहादेव व किनौनी मिल तक जाता है। प्रशासन द्वारा भोला रोड बाईपास चौराहे को पिछले लगभग दो वर्षों से बंद कर दिया है। जिससे किसानों व अन्य लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। 
विज्ञापन


वहीं लंबी दूरी तय करने से बचने के लिए लोग गलत दिशा से जाने का प्रयास करते हैं। इससे यह दुर्घटना क्षेत्र बन गया है। लोगों की समस्या को देखते हुए यहां एक अंडरपास की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को जल्द इस मामले पर संज्ञान लेकर प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed