{"_id":"63bbf3387fe2907fe34c55f5","slug":"meerut-news-class-12-student-commits-suicide-by-jumping-from-fourth-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Video: 12वीं की छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Video: 12वीं की छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 09 Jan 2023 11:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:06 PM IST
सार
Meerut News : 12वीं की छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शास्त्री नगर स्थित गोल्डन टावर की पांचवीं मंजिल से कूदकर 12वीं की छात्रा ने जान दे दी। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती की परिवार के लोग छात्रा को लेकर वहां से अपने गांव खरखौदा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से खरखौदा निवासी रोहित अग्रवाल अपने परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहते हैं। उनकी बेटी अवनि अग्रवाल कक्षा 12 की छात्रा थी, जो कि शास्त्री नगर स्थित एमपीजीएस में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर को छात्रा ने शास्त्रीनगर स्थित गोल्डन टावर की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खरखौदा पुलिस को भी अवगत करा दिया है। छात्रा ने क्यों ऐसा किया है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल छात्रा के परिजनों ने थाने में कोई भी शिकायत नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।