{"_id":"5f5240e98ebc3e54bc516d73","slug":"meerut-news-anti-corruption-team-arrested-kanungo-during-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, थाने में पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, थाने में पूछताछ जारी
Fri, 04 Sep 2020 07:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो रिश्वत लेते पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार देर शाम एक किसान की शिकायत पर पल्लवपुरम स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम कानूनगो को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां टीम कानूनगो से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गड़ीना निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास 50 बीघा जमीन है। चकबंदी के लिए उसके खेतों की पेमाइश की गई थी। मूल जोत 883 में कानूनगो राजेश ने 510 वर्ग मीटर जमीन कम कर दी। जमीन पूरी करने के लिए उन्होंने कानूनगो से कहा तो कानूनगो ने उससे बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। दस हजार रुपये पहले व दस हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: महिला की हत्या का खुलासा, पति निकला कातिल, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को कानूनगो ने किसान को रुपये लेकर पल्लवपुरम ओवर ब्रिज के नीचे बुलाया। जहां किसान की शिकायत पर पहले से ही एंटी करप्शन की टीम मौजूद थी। जैसे ही किसान ने कानूनगो को रुपये दिए तो एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। टीम पुलिस के साथ कानूनगो को थाने ले आई। जहां टीम कानूनगो से पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/