{"_id":"60b627778ebc3ed71c042311","slug":"meerut-news-a-young-has-drowning-in-the-gangnahar-in-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूबा, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूबा, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 01 Jun 2021 05:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Jun 2021 05:56 PM IST
सार
एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था। युवक के डूबने की सचूना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। वहीं मामले की सूचना पर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
लावड़ क्षेत्र के गांव देदवा थाना इंचौली निवासी 18 वर्षीय रवि पुत्र मंगते मंगलवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए भीमकुंड गंगा घाट पर गया था। यहां पर गंगा में नहाते वक्त अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया और गंगा का जलस्तर भी अत्यधिक होने के कारण वह अपना नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण वह गंगा में डूब गया। रवि को गंगा में डूबता देख उसके दोस्त डर के कारण सहम गए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने गांव में पहुंचकर परिजनों को रवि के डूबने की सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजन युवक की तलाश में गंगा किनारे पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया जा रहा है। जल्द ही गोताखोर मौके पर पहुंचकर गंगा में डूबे युवक की तलाश करेंगे।