फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, New York and Texas University professors will conduct research on Hastinapur Sanctuary

हस्तिनापुर सेंक्चुरी पर शोध करेंगे न्यूयॉर्क और टेक्सास यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, यहां क्या है खास

Tue, 19 Mar 2019 05:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut, New York and Texas University professors will conduct research on Hastinapur Sanctuary
हस्तिनापुर सेंक्चुरी - फोटो : amar ujala

दुनिया की वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी से हस्तिनापुर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी कितनी अलग है। यहां क्या बदलाव किया जा सकता है। किस तरह से यह दूसरी सेंक्चुरी से भिन्न है। यहां पर कछुओं के संरक्षण से लेकर घड़ियाल और डॉलफिन बचाने की मुहिम कितनी कारगर सिद्ध हो रही है। इन तमाम बातों पर शोध करने के लिए न्यूयॉर्क और टेक्सास यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, शोधार्थी और एक्सपर्ट की टीम मंगलवार को हस्तिनापुर सेंक्चुरी पहुंचनी थी। लेकिन होली के कारण टीम नहीं आ सकी। बताया गया कि टीम अब होली के बाद आ सकती है। यह टीम भारत की कई वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी पर काम कर रही है। टीम यहां से जानकारी लेकर उसे शोध में शामिल करेगी।

विज्ञापन


हस्तिनापुर रेंज प्रभारी आईएफएस आकाश बधावन ने बताया कि यह विदेशी छात्रों-प्रोफेसर और वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की यह टीम भारत में कई वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में स्टडी कर रही है। भारत के मौसम के अनुकूल दूसरी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में जीवों और वहां की प्रकृति के बारे में भी ब्योरा जुटा रहे हैं। हस्तिनापुर सेंक्चुरी में यहां क्या और डेवलेप हो सकता है इसको लेकर भी एक्सपर्ट के साथ चर्चा होगी। टीम को सबसे पहले हस्तिनापुर में बनाए गए इंटरप्रटेशन सेंटर का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें हस्तिनापुर सेंक्चुरी क्षेत्र में पाए जाने वाले हिरण, अजगर, सांप, कछुए, डॉल्फिन, घड़ियाल और पक्षियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वह वन विभाग में बनाए गए नेचुरल ट्रैक के बीच 20 से 25 प्रजाति के अनोखे पक्षी भी देख सकेंगे। 
विज्ञापन


इतिहास की देंगे जानकारी
आकाश बधावन बताते हैं कि इस दौरान टीम को हस्तिनापुर में महाभारतकालीन इतिहास के बारे में बताया जाएगा। टीम के सदस्यों को ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed