{"_id":"5f4f61268ebc3e54ca5eb2c9","slug":"meerut-ncert-fake-books-news-sanjeev-gupta-has-been-expelled-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी की किताबों का मामला: संजीव गुप्ता भाजपा से निष्कासित, दो प्रकाशकों के नाम भी आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी की किताबों का मामला: संजीव गुप्ता भाजपा से निष्कासित, दो प्रकाशकों के नाम भी आए सामने
Wed, 02 Sep 2020 02:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता का गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताब छापने के मामले में नामजद संजीव गुप्ता को भाजपा से बाहर कर दिया गया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि संजीव भाजपा में महानगर उपाध्यक्ष थे। यह प्रकरण सामने आने पर संजीव को पहले निलंबित किया गया था। अब सभी अधिकार वापस लेते हुए संजीव गुप्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो प्रकाशकों के नाम भी सामने आए
परतापुर और गजरौला में संजीव गुप्ता की टीएनएचके फर्म से जुड़े दो प्रकाशकों एपीएम दिल्ली और अग्रवाल पब्लिकेशन की बिल बुक भी मिली हैं। ये दोनों फर्म किसकी हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार एनसीईआरटी के अलावा कुछ महंगी किताबें भी इन प्रिंटिंग प्रेस में छापी जा रही थीं। तीनों फर्म के नाम से चेक बुक और रजिस्ट्रेशन बताया गया था। संजीव और सचिन की संपत्ति की जांच के अलावा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा, हर साल खप रहीं एनसीईआरटी की 5.64 करोड़ की नकली किताबें
संजीव और सचिन पर शिकंजा कस रहे हैं। नकली पुस्तकों के कारोबार के जरिए अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच होगी। आरोपियों की तलाश चल रही है। - अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/