फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Namo Bharat: Passengers were excited when the train ran at a speed of 161 km.

Meerut: नमो भारत... 161 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन तो रोमांचित हुए यात्री, फर्राटे के साथ पहुंची साहिबाबाद

Sun, 18 Aug 2024 09:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 Aug 2024 09:54 PM IST
सार

रैपिड ट्रेन नमो भारत जब मेरठ साउथ से चली तो स्पीड कम थी। लेकिन कुछ दूर जाकर ही ऐसी स्पीड पकड़ी की ट्रेन में लगे मीटर में 161 किमी प्रति घंटा रफ्तार दिखाई देने लगी। 

विज्ञापन
Meerut: Namo Bharat: Passengers were excited when the train ran at a speed of 161 km.
मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंची नमो भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ साउथ स्टेशन पर दोपहर से ही लोग जुटने लगे और दो बजे तक काफी संख्या में यात्री इकट्ठा हो गए। टिकट काउंटर पर गाजियाबाद, साहिबाबाद के लिए टिकट लेने के लिए कतार लगी। जहां कैश काउंटर पर भीड़ अधिक थी तो वहीं ऑनलाइन पेमेंट पर गिनती के लोग थे। 
विज्ञापन


इसी बीच फर्राटे के साथ मोदीनगर से पहुंची ट्रेन के साथ जमकर सेल्फी ली जा रही थी और वीडियो बन रही थी। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने दो बजे का इशारा किया तो नन्ही पंखुड़ी चहक उठी। बोली, मम्मी जल्दी बैठो ट्रेन चलने वाली है .... पंखुड़ी की मानिंद हर कोई इसी उत्साह से ट्रेन में सवार हुआ और मेरठ साउथ से साहिबाबाद के लिए नमो भारत ट्रेन चल पड़ी।
विज्ञापन






 

मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन रविवार को दोपहर दो बजे यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया। ट्रेन महज 29 मिनट में साहिबाबाद पहुंच गई और वहां से इतने ही समय में वापसी भी हुई। ट्रेन में लगे मॉनिटर पर स्टेशन और ट्रेन की गति लगातार दिखती रही। गाजियाबाद से साहिबाबाद के बीच ट्रेन एक बार तो 161 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। इस स्टेशन में तीन लेवल हैं जिसके तहत ग्राउंड, मेजेनाइन, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म। इसकी लंबाई लगभग 215 मीटर, चौड़ाई 36 मीटर और ऊंचाई 22 मीटर है।

इस आठ किलोमीटर अतिरिक्त सेक्शन के जुड़ने के साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का कुल 42 किलोमीटर हिस्सा अब परिचालित हो गया है, जिसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से लेकर मेरठ के मेरठ साउथ तक नौ स्टेशन शामिल हैं। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक पूरे सेक्शन पर नमो भारत ट्रेनें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी, और आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों साहिबाबाद और मेरठ साउथ से रात 10 बजे रवाना होगी।

 

Meerut: Namo Bharat: Passengers were excited when the train ran at a speed of 161 km.
मेरठ साउथ स्टेशन का पार्किंग स्थल। - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग में खड़े हो जाएंगे 12 हजार वाहन
मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन पर आरआरटीएस कॉरिडोर के उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्किंग सुविधा होगी। स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार के दोनों ओर स्थित दो पार्किंग स्थल लगभग 13,000 वर्ग मीटर में बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों में लगभग 1,200 चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं।

स्टेशन तक पिक-अप, ड्रॉप भी आसान
ऑटो-रिक्शा के लिए भी समर्पित पार्किंग उपलब्ध है। स्टेशन को मेरठ और दिल्ली दोनों से आने वाले वाहनों के लिए आसान पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें मुख्य सड़क से सीधी पहुंच है। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में एक निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्र और आसान पहुंच के लिए रैंप शामिल है।

30 मिनट में पहुंचेंगे साहिबाबाद
मेरठ साउथ स्टेशन मेरठ का पहला स्टेशन है जिसके आसपास मोहिउद्दीनपुर, भूड़बराल, बहादुरपुर, अमीनगर, छज्जूपुर, खरखौदा, कादराबाद आदि क्षेत्र आते हैं। इस स्टेशन के शुरू होने से इन यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो गयी है। मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्री लगभग 30 मिनट में साहिबाबाद पहुंच सकेंगे। आरआरटीएस ट्रेनों के अलावा, यह स्टेशन मेरठ क्षेत्र के लिए स्थानीय मेट्रो सेवाएं भी प्रदान करेगा। स्टेशन में तीन प्लेटफॉर्म पर तीन ट्रैक हैं,  दो नमो भारत ट्रेनों के लिए और एक मेट्रो सेवाओं के लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed