फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'My lover got my divorced, then married someone else', girl jumped into Ganganahar

Meerut: 'मेरे लवर ने करवा दिया तलाक, फिर किसी ओर से कर ली शादी', पुलिस को कॉल कर गंगनहर में कूदी युवती

Tue, 19 Aug 2025 11:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 19 Aug 2025 11:22 PM IST
सार

गांव भदौड़ा निवासी युवती ने 112 पर कॉल कर प्रेमी के धोखे के बारे में बताया और नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की गई, मगर देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला था। 

विज्ञापन
Meerut: 'My lover got my divorced, then married someone else', girl jumped into Ganganahar
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा के गांव भदौड़ा निवासी युवती ने मंगलवार दोपहर डायल 112 पर कॉल कर कहा कि मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। पुलिस का कहना है कि इसके बाद वह गंगनहर में कूद गई। पुलिस और पीएसपी के गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, भदौड़ा गांव निवासी युवती पूठखास गांव में एक ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव चिंदौड़ी निवासी एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेमप्रसंग हो गया। करीब दो वर्ष पहले युवती की शादी दूसरी जगह हो गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी ने पीछा नहीं छोड़ा और उसकी शादी में जहर घोल दिया, जिसके बाद महिला को पति से तलाक लेना पड़ा। तलाक के बाद युवती दोबारा प्रेमी के संपर्क में आई। बताया गया है कि कुछ दिन पहले उसके प्रेमी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इस धोखे से आहत होकर युवती ने मंगलवार को पूठखास गंगनहर किनारे पहुंचकर डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस को बताया कि प्रेमी ने उसे धोखा दिया, शादी तुड़वा दी। इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है।
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती नहर में छलांग लगा चुकी थी। पुलिस को गंगनहर किनारे से उसका मोबाइल मिला। थाना पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेज बहाव और बारिश के कारण खोज अभियान में दिक्कतें आईं।
 

सीओ प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीएसी के गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों का बुरा हाल है। उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed