Meerut: खरखौदा में दो दिन से लापता किशोर की हत्या, शव धार्मिक स्थल पर फेंका, परिजनों में मचा कोहराम
खरखौदा के लोहिया नगर में दो दिन से पता चल रहा है किशोर की हत्या कर शव ईदगाह पर फेंक दिया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार मजहर अली पुत्र कौशर खां मूल रूप से सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र के खीतकी का रहने वाला है। उसका बेटा रिहान (17) रविवार दोपहर 11:00 बजे से लापता हो गया।
मंगलवार सुबह लोहिया नगर में ही ईदगाह के पास खेल रहे बच्चों को झाड़ियों में मजहर का चेहरा कुचला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
उधर सूचना पाकर एसपी देहात व सीओ किठौर नियमों के पर पहुंचकर घटना की जानकारी। मजहर अली ने हिस्ट्रीशीटर उस्मान गाजी के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।