फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: murder of A young man in a Rs 10 rupee dispute

यूपी: 10 रुपए के विवाद में युवक को मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 28 May 2018 04:33 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 28 May 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut: murder of A young man in a Rs 10 rupee dispute
पुलिस को जानकारी देते परिजन और नीचे युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यहां दस रुपए के विवाद में एक युवक पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की है। खरखौदा में हापुड़ रोड स्थित सीएनजी पंप पर दस रुपये के विवाद में ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों ने हापुड़ रोड पर शव रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


लोहियानगर निवासी मो. इनाम अंसारी (29) पुत्र सिराजुद्दीन लोहियानगर से हापुड़ अड्डे तक ऑटो चलाता था। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे इनाम ऑटो लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने गेल सीएनसी पंप पर गैस डलवाने गया था। लाइन में लगने के बाद जब इनाम का नंबर आया तो आरोप है कि पंप के सेल्समैन ने इनाम से अच्छे प्रेशर के नाम पर दस रुपये अधिक मांगे। जिसको लेकर इनाम और पंप कर्मचारी में नोकझोंक हो गयी। आरोप है कि मामला इतना बढ़ा कि सेल्समैन और पंप के अन्य कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर पहले इनाम की पिटाई की और फिर पंप के कर्मचारियों ने नोजिल से इनाम के गुप्तांग में गैस छोड़ दी, जिसके बाद चालक इनाम बेहोश हो गया। साथी ऑटो चालकों के खबर करने पर इनाम के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इनाम को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक की मौत से आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने शव को अस्पताल से लाकर सीएनजी पंप के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर खरखौदा थाना प्रभारी एएसपी अमित आनंद व सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए परिजनों ने एक नहीं सुनी। 

करीब एक घंटे बाद सीओ किठौर ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सका। सीओ किठौर ने बताया कि सीएनजी पंप के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पंप पर लगी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया गया है। ऑटो चालक इनाम के पिता ने पंप के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ थाना खरखौदा पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

शव सुपुर्द-ए-खाक करने से किया इंकार, हंगामा

Meerut: murder of A young man in a Rs 10 rupee dispute
पीड़ित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम को इनाम का शव घर पर ले आए और पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी कि जब तक पांच लाख रुपये आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, वह शव को सुपुर्द-ए-खाक नहीं करेंगे। जिसके बाद सीओ किठौर और सपा नेता आदिल चौधरी वहां पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। सीओ ने आश्वासन दिया कि जो भी मदद हो सकेगी, वह दिलवाई जाएगी। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन माने और शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए बालेमियां कब्रिस्तान ले गए।

चालक हो गया था बेहोश, नहीं हुआ विवाद
पंप पर जब ऑटो चालक का नंबर आया तो वह अचानक बेहोश होकर गिर गया था। जिससे ऑटो से टकराने पर उसके गुप्तांग के पास चोट लग गई थी। पंप पर कोई विवाद नहीं हुआ और न ही किसी भी कर्मचारी ने ऐसी घिनौनी हरकत की है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस जांच में सब सामने आ जाएगा। - सोनू राणा, मैनेजर सीएनजी पंप

जो भी दोषी होगा उसे जेल भेजा जाएगा
पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed