{"_id":"63f5c7f5376637af110e7e38","slug":"meerut-murder-of-a-middle-aged-man-by-strangulation-over-partition-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बंटवारे को लेकर गला दबाकर अधेड़ की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बंटवारे को लेकर गला दबाकर अधेड़ की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 22 Feb 2023 01:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:21 PM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार सुबह गांव फतेहपुर प्रेम में एक अधेड़ व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार सुबह गांव फतेहपुर प्रेम में एक अधेड़ व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि बंटवारे को लेकर जरनेल सिंह (65) पुत्र हरनाम सिंह की हत्या की गई है। दिनदहाड़े हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मामला क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम का है जहां पर बंटवारे को लेकर एक परिवार के लोगों में कुछ दिनों से लंबा विवाद चल रहा था। बुधवार को कंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई उसके बाद एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के जरनेल सिंह पुत्र हरनाम सिंह का गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग
विज्ञापन
हत्या की खबर से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में कंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर परिवार के दोनों ही लोगों का आपस में विवाद हुआ था। उसके बाद जरनैल सिंह (65) पुत्र हरनाम सिंह की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी पक्ष के लोगों की तलाश में लगी है। वहीं अभी तक इस मामले की तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।