फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Murder of a farmer by hitting him on the head with a stick

Meerut: सिर में लाठी मारकर किसान की हत्या, वजह जानकर आप कहेंगे इतनी सी बात पर मार डाला

Sun, 08 Sep 2024 10:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Sep 2024 10:16 PM IST
सार

हस्तिनापुर में 55 साल के व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट ग्ई है। 

विज्ञापन
Meerut: Murder of a farmer by hitting him on the head with a stick
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर कस्बे की जे ब्लॉक कॉलोनी में विदुर पार्क के समीप नाली के विवाद को लेकर 55 वर्षीय मुकेश के सिर पर लाठी लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 

रविवार देर शाम कस्बे की जे ब्लॉक कॉलोनी में स्थित विदुर पार्क के समीप अनुसूचित जाति एवं पड़ोस में रहने वाले कश्यप समाज के लोगों के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी, जिसके बाद तनाव की स्थिति हो गई। कश्यप समाज के लोगों की ओर से मुकेश के सिर पर लाठी से वार किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग घायल मुकेश को सीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों और आरोपियों के होश उड़ गए। मामले की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक मुकेश के दो बेटे हैं। जिनमें बड़ा बेटा अजीत बीएसएफ में तैनात है। छोटा बेटा बंटी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में अजीत के बेटे की तबीयत खराब होने से वह मेरठ के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। जहां पर रविवार की शाम को उसका भाई बंटी और परिवार के अन्य लोग देखने गए हुए थे। 
 
विज्ञापन

जब उन्हें इस घटना का पता लगा तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई और वह तुरंत अपने घर हस्तिनापुर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक मुकेश के पास करीब 15 बीघा जमीन है, जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस मामले में थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed