{"_id":"60e43d778ebc3ec1ff08ffd0","slug":"meerut-murder-man-shot-dead-in-sardhana-by-entering-in-his-shop-police-starts-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बैखौफ : मेरठ के सरधना में युवक को दुकान में घुसकर गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बैखौफ : मेरठ के सरधना में युवक को दुकान में घुसकर गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 06 Jul 2021 04:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:54 PM IST
सार
वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। वहीं जानकारी लगने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान सोहेल को अस्पताल में पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक सोहेल का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में सोमवार दोहपर दबथुआ निवासी सोहेल पुत्र निजामुद्दीन की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
दबथुआ सोहेल पुत्र निजामुद्दीन उम्र 18 वर्ष निवासी खिरवा जलालपुर कबाड़ी की दुकान करता है जिस को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी उसे कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत होना बताया जा रहा है एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है कि गोली किस कारण से मारी गई।
जानकारी के अनुसार दबथुआ के खिर्वा जलालपुर निवासी 22 वर्षीय सोहेल मेरठ करनाल हाईवे पर कबाड़ी की दुकान करता था। मंगलवार को वह दुकान पर ही था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और दुकान के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने सोहेल से बातचीत की इसी दौरान उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। वहीं जानकारी लगने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान सोहेल को अस्पताल में पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। एसपी देहात केशव कुमार मौर्य व सीओ सरधना भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। फरार बदमाशों की भी काफी तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।