सैंकी हत्याकांड : चर्चित केस में नया मोड़, परिवार के 4 सदस्यों पर सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में हुए चर्चित सैंकी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। दरअसल यहां प्रेमी की हत्या के बाद जहां प्रेमिका परिजनों को न्याय दिलाने की मांग पर अड़ी है वहीं उसी परिवार की एक युवती ने सैंकी के परिवार के चार सदस्यों ने सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
जिन लोगों पर सैंकी की हत्या करने का आरोप है, उसी परिवार की एक सदस्य ने सैंकी के परिवार के दो सदस्यों समेत चार लोगों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, एसएसपी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
यह था मामला
पुलिस के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र निवासी सैंकी नाम के युवक की विगत छह दिसंबर को हत्या कर उसका शव गंगानगर थाना क्षेत्र में उसी की कार में जला दिया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सैंकी पांच दिसंबर की रात पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। आरोप है कि इस युवती के पिता और दो भाइयों ने मिलकर सैंकी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि सैंकी की हत्या छह दिसंबर हुई थी। तभी से सैंकी के हत्यारोपियों के परिवार की एक युवती लापता हो गई थी। पल्लवपुरम थाने में युवती के लापता होने का केस दर्ज हुआ था।
करीब एक महीने बाद बुधवार को यह युवती अर्धबेहोशी की हालत में वापस लौटी। जिसे पल्लवपुरम थाने की पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। पीड़ित युवती का आरोप कि सैंकी की हत्या के बाद उसी दिन उसके ममेरे भाई विकास व जीजा दीपक समेत चार लोग उसका अपहरण कर ले गए थे। उसको बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया।
आमने-सामने परिवार की दो सदस्य
पुलिस के अनुसार पीड़िता की बहन सैंकी की हत्या के बाद से उसकी प्रेमिका सैंकी की मां के पास रह रही है। अब दुष्कर्म का आरोप लगने पर इस परिवार की दो सदस्य आमने-सामने आ गई हैं। एक युवती सामूहिक दुष्कर्म तो दूसरी सैंकी के परिवार के पक्ष में उतरी हुई है। पुलिस अधिकारियों का दावा कि जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़ित युवती से पूछताछ में जुटी है।
कहां रखा युवती को बंधक
पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती ने बताया कि सैंकी को तलाश करते उसके परिजन पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में उसके घर पर पहुंचे थे। जहां से उसको अगवा करके ले गए थे। उसको एक महीने कहां पर बंधक बनाकर रखा, इस पर अभी युवती कुछ बोलने की हालत में नहीं है। युवती ने इतना जरूर कहा कि उसको एक अंधेरी जगह में ही रखा था। पुलिस ने सुबूत एकत्र करने के लिए कई मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है।
पहले दिन बयान, दूसरे दिन युवती मिली
पुलिस के अनुसार सैंकी हत्याकांड में चश्मदीद उसकी प्रेमिका ने मंगलवार को कोर्ट में अपने पिता और दोनों भाइयों के खिलाफ बयान दिए। वह कहती है कि सैंकी के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए कानून लड़ाई लड़ेगी।
इस मकसद से वह सैंकी की मां के साथ रह रही है। आरोपियों के खिलाफ बयान होते ही एक महीने से लापता चल रही युवती लौट आई। आरोप भी गंभीर लगाए हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया है कि दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पीड़ित युवती की तहरीर पर सैंकी के जीजा और ममेरे भाई पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। युवती एक महीने बाद वापस खुद ही लौटी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। -अखिलेश कुमार, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/