{"_id":"5d23a0d58ebc3e6cfb086ced","slug":"meerut-murder-case-tension-in-a-village-of-meerut-and-police-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बली गांव में जबरदस्त आक्रोश, कुख्यात के पोस्टर फाड़े, पुलिसफोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बली गांव में जबरदस्त आक्रोश, कुख्यात के पोस्टर फाड़े, पुलिसफोर्स तैनात
Tue, 09 Jul 2019 02:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
गांव में पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बली के गांव प्रधान कालूराम के बेटे अनित गुर्जर की हत्या के बाद भले ही जिपं. सदस्य उपचुनाव में हत्यारोपी विजय धामा चुनाव जीत गया हो। लेकिन गांव में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जहां भी बली गांव में हत्यारोपी के पोस्टर देखें, उन्हें फाड़ दिया।
विज्ञापन
अनित हत्याकांड के बाद से बली गांव में आक्रोश है तो हत्यारोपी विजय धामा के गांव रामनगर में सन्नाटा पसरा है। बेटे की हत्या के बाद बली गांव के प्रधान कालूराम भरी हुई आंखों से बस यही कहते रहे कि पता नहीं कौन सा दिन देखने को मिला है। जिसे चुनाव लड़ाया, उसने ही घर उजाड़ दिया। हमने तो पहले ही समर्थन में कह दिया कि पूरी कोशिश करेंगे कि अधिक से अधिक वोट दिलवाई जाएं। मेरे बेटे का आखिर कसूर क्या था कि जो उसकी जान ले ली। ग्रामीण यही कहते रहे कि ऐसी क्या जीत, जिसने घर उजाड़ दिया हो।
विज्ञापन
हत्यारोपी विजय की तलाश में पुलिस फोर्स दबिश दे रही है। सोमवार को सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में पीएसी, आरआरएफ ने गांव रामनगर में मार्च निकाला। गांव के समीप सभी चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
फोर्स ने की घेराबंदी
दोपहर करीब 12 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि विजय धामा गांव रामनगर में एक युवक के साथ बाइक पर घूम रहा है। जिस पर पुलिस फोर्स ने गांव के सभी चौराहों पर घेराबंदी कर ली। एक युवक को बाइक के साथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह विजय धामा के पिता ज्ञान सिंह को मवाना मार्ग स्थित गांव बहादरपुर के समीप छोड़कर आया था। विजय का पिता काले रंग की स्कॉर्पियो में चला गया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/