फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: Main Accused Sandeep Arrested for Killing Elderly Woman, Cut Hair and Beard to Evade Polic

गिरफ्तार: कुत्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला की ईंट से कूचकर हत्या, पुलिस से बचने को कटाए बाल और दाढ़ी

Sat, 24 Oct 2026 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Oct 2026 04:04 PM IST
सार

मेरठ में 65 वर्षीय धर्मवती की ईंट से हमला कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संदीप गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पहचान छिपाने के लिए उसने बाल-दाढ़ी कटवा ली थी और हरिद्वार भागने की तैयारी में था।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Main Accused Sandeep Arrested for Killing Elderly Woman, Cut Hair and Beard to Evade Polic
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेरठ में बुजुर्ग महिला धर्मवती (65) की ईंट से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी श्रद्धापुरी, कंकरखेड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी दाढ़ी और बाल कटवा लिए थे। वह हरिद्वार भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और बाइक बरामद करने का दावा किया है। मामले में संदीप के भाई गोली और दो अन्य आरोपियों बिट्टू व बंटी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

कुत्ते भगाने को लेकर हुआ था विवाद
घटना बुधवार रात सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित खाली सरकारी क्वार्टरों की है। पुलिस के अनुसार, संदीप अपने भाई गोली और दोस्तों बिट्टू व बंटी के साथ क्वार्टरों के बाहर शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां कुत्ते भौंकने लगे। धर्मवती ने कुत्तों को भगाया तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संदीप ने धर्मवती के पति रामचरण पर ईंट से हमला किया। जब धर्मवती अपने पति को बचाने पहुंचीं, तो संदीप ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से धर्मवती की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में पड़ा रहा शव, सुबह बेटे को चला पता
घटना के बाद रात करीब नौ बजे धर्मवती का बेटा रामकुमार उर्फ कालू घर लौटा। उसके पिता रामचरण ने अनजाने में बताया कि उसकी मां बेटी के घर गई है। इसके बाद पिता-पुत्र एक कमरे में सो गए, जबकि दूसरे कमरे में धर्मवती का शव पड़ा था।

बृहस्पतिवार सुबह कालू ने दूसरे कमरे में मां का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के बेटे की तहरीर पर संदीप, उसके भाई गोली और उनके दो दोस्तों बिट्टू व बंटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन

पहचान छिपाकर हरिद्वार भागने की तैयारी
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक, पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने बाल और दाढ़ी कटवा ली थी और हरिद्वार भागने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट और बाइक बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
सीओ कैंट के अनुसार, मामले में दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed