फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Municipal officials heard the problems in the public hearing, only one problem out of 35 was resolved

Meerut: जनसुनवाई में नगर निगम अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, पहले दिन 35 में से एक का हुआ निस्तारण, नहीं पहुंचे कई अधिकारी

Tue, 07 Jun 2022 04:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jun 2022 04:04 PM IST
सार

 मेरठ में नगर निगम अधिकारियों ने जनसुनवाई दिवस को पहले ही दिन नकार दिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी जनसुनवाई दिवस में नहीं पहुंचे। वहीं शहर के लोगों ने पानी और सफाई संबंधी समस्याओं को उठाया। पहले दिन कुल 35 समस्याएं पहुंचीं लेकिन मौके पर केवल एक का ही निस्तारण हो सका। 

विज्ञापन
Meerut: Municipal officials heard the problems in the public hearing, only one problem out of 35 was resolved
समस्याएं सुनते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण कराने के लिए नगर विकास मंत्री द्वारा प्रत्येक माह के प्रत्येक मंगलवार को शुरू कराए गए जन सुनवाई दिवस को पहले दिन ही नगर निगम के अधिकारियों ने नकार दिया। नगर निगम के कुछ अधिकारी जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल ही नहीं हो पाए। जिसके कारण जनसुनवाई दिवस में आई 35 समस्याओं में से केवल एक शिकायत का ही निस्तारण हो पाया।

विज्ञापन


नगर निगम स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में मंगलवार सुबह 10:00 बजे से शुरू किए गए जनसुनवाई कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ,इंद्र विजय, महाप्रबंधक जल कुमार गौरव, चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार ने जनता की शिकायतें सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें शहर में टूटी सड़क, पुलिया की रहीं। दूसरे नंबर पर शहर की स्वच्छता सिल्ट से भरे नाले आदि की समस्याएं सामने आईं ।
विज्ञापन


ये आईं समस्याएं
नगला शेखपुर निवासी राजेश कुमार ने कहा कि उनके यहां कोई सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने नहीं पहुंचता है। तेज बिहार निवासी सूबेदार राजेंद्र पाल ने टूटी पुलिया को बनवाने की मांग की साथ ही जर्जर गली के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा। शेखपुरा लिसाड़ी गेट निवासी चंद्रपाल सिंह ने अवैध निर्माण की शिकायत की। रोहटा रोड निवासी जितेंद्र कुमार ने गली में सड़क बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया रक्षापुरम निवासी सूरजमल सिंह ने क्षेत्र में पसरी गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा
 

चाणक्य पुरम नील कमल नर्सिंग होम के पास से अशोक कुमार शर्मा ने पाइप लाइन से पानी लीकेज की समस्या रखी। मकबरा डिग्गी निवासी सलीमुद्दीन ने कहा कि उनके यहां गंदगी के अंबार हैं कोई सफाई करने नहीं पहुंचता है। शर्मा नगर निवासी सुशील कुमार भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मकान पर गलत तरीके से हाउस टैक्स लगा दिया गया है। शास्त्री नगर डी ब्लॉक गली नंबर 3 निवासी जरीना सिराज सैफी ने शिकायत की की बीवीजी कंपनी द्वारा ठीक से सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है उनकी गाड़ी घर से कूड़ा लेने नहीं पहुंच रही है।

शिव कुंज कॉलोनी भोला रोड निवासी उषा रानी ईशा पुरम निवासी सूबेदार सुधीर कुमार ने सड़क बनवाने की मांग रखी। घंटाघर निवासी पंकज चंडालिया ने अतिक्रमण की शिकायत की भोला रोड निवासी आशा चौधरी ने नाला बनवाने और कृष्णा विहार में हैंडपंप लगवाने की मांग की।

अनूप नगर फाजलपुर निवासी साहब सिंह ने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए शिकायत की प्रताप विहार निवासी सुरेंद्र दुआ ने नाली को ऊंचा कराने की मांग की और भोला रोड कृष्णा विहार निवासी ईश्वरचंद ने रास्ते को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।  

यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

कुल मिलाकर पहले ही दिन शहर के 35 लोगों ने अपनी अपनी शिकायतें निगम अधिकारियों के सामने रखी लेकिन समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में होने के कारण जनता की सभी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। केवल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह ने कर्मचारी जयवीर सिंह के वेतन की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों की उपस्थिति जनसुनवाई दिवस में अनिवार्य है अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के संबंध में नगर आयुक्त को सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed