फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Municipal Corporation started a campaign to sterilize stray dogs, dogs caught from CCSU on the first day

मेरठ: नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का अभियान किया शुरू, पहले दिन सीसीएसयू से पकड़े गए कुत्ते, टीके भी लगेंगे 

Mon, 28 Mar 2022 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Mar 2022 11:17 AM IST
सार

मेरठ में कुत्ते लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक 12480 लोगों को कुत्तों ने काटा। आज से नगर निगम ने इन कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
Meerut: Municipal Corporation started a campaign to sterilize stray dogs, dogs caught from CCSU on the first day
dogs - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर में कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम सोमवार को आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करना शुरू करेगा।  पहले दिन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर से कुत्ते  पकड़े जाएंगे। 

विज्ञापन


इन्हें दिल्ली रोड स्थित शंकर नगर फेज दो में बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में ले जाया जाएगा। रविवार को औरैया की कंपनी के कर्मचारी और चिकित्सक उपकरणों के साथ मेरठ पहुंच गए। नगर निगम नसबंदी के बाद कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगाएगा। प्रत्येक कुत्ते पर 998 रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


कंपनी कर्मचारी नसबंदी के बाद तीन दिन तक कुत्ते की देखभाल करेंगे। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि बाद में कुत्ते वहीं छोड़ दिए जाएंगे जहां से पकड़े गए थे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार: पश्चिमी यूपी में पारा पहुंचा 35 के पार, सबसे गर्म रहा रविवार 
 

हर माह एक हजार से ज्यादा शिकार 
कुत्ते लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक 12480 लोगों को कुत्तों ने काटा। ये  लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर गए। 

बड़ी समस्या हैं आवारा कुत्ते
शहर में आवारा कुत्ते बड़ी समस्या हैं। निगम की बोर्ड बैठकों में भी कुत्तों से निजात का मुद्दा गूंजता रहा है। पूर्व में भी निगम ने बंदर और कुत्ते पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन सांसद मेनका गांधी की टीम पशु क्रूरता का हवाला दिया तो यह बंद हो गए। 

प्रतिनिधिमंडल कर चुका है जांच
शंकर नगर में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में सुविधाओं की जांच के लिए मेनका गांधी द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल ने भी कर ली है। इनकी हरी झंडी के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। 

इस माह 1120 को काटा
माह          मरीज 

जनवरी      914 
फरवरी      1173 
मार्च        1120 

8178225606 और 9773727574 पर दें सूचना 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed