फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: more than six thousand vaccination of will be done in fourty nine booths

मेरठ में आज टीकाकरण का तीसरा चरण, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लगवाया टीका

Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Meerut: more than six thousand vaccination of will be done in fourty nine booths
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने टीका लगवाया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में आज 49 बूथों पर टीकाकरण किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कैंट अस्पताल में पहुंचकर टीका लगवाया। इस बार मेडिकल की छात्राओं को भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन


बता दें कि टीकाकरण के लिए हर बूथ पर 125-125 स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया। मेडिकल, जिला अस्पताल और सुभारती समेत 33 स्थानों पर ये सत्र लगें। इन्हें 24 कोल्ड चेन से जोड़ा गया है। सबसे ज्यादा 5-5 सत्र मेडिकल कॉलेज और सुभारती अस्पताल में रहेंगे। पांच फरवरी तक बाकी बचे 15599 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। 
विज्ञापन

 
टीकाकरण की पूरी तैयारी है। पिछले दोनों बार की तरह व्यवस्था रहेंगी। इस बार ज्यादा टीकाकरण कराने की तैयारी है। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले टीकाकरण के दिन और बूथ 
29 जनवरी - 45 बूथ
चार फरवरी - 32 बूथ
पांच फरवरी - 12 बूथ   

इन कोल्ड चेन पर होगा टीकाकरण
भूडबराल, ब्रह्मपुरी अर्बन हेल्थ सेंटर, कैंट अर्बन हेल्थ सेंटर, दौराला स्वास्थ्य केंद्र, डफरिन जिला महिला अस्पताल, हस्तिनापुर स्वास्थ्य केंद्र, जानी खुर्द, कंकरखेड़ा अर्बन हेल्थ सेंटर, खरखौदा, माछरा, मलियाना हेल्थ सेंटर, मवाना, मेडिकल कॉलेज, लोकप्रिय, नंग्लाबट्टू-परीक्षितगढ, पुलिस लाइन हेल्थ सेंटर, राजेंद्र नगर हेल्थ सेंटर, रजपुरा, रोहटा, साबुन गोदाम, सरधना, सरूरपुर, सुभारती मेडिकल कॉलेज और तहसील अर्बन हेल्थ सेंटर।

19 नए मरीज मिले, वृद्धा की मौत  
26 और 27 जनवरी को कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। बहसूमा निवासी 71 साल की वृद्धा की मौत हुई है। इनमें बुधवार को 14 तो मंगलवार को पांच मरीज मिले थे। दोनों दिन 38 मरीजों की छुट्टी हुई है। ये मरीज सरसवा, जेल कैंपस संजय नगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, कसेरू बक्सर, सनसिटी और शास्त्रीनगर के रहने वाले हैं।

शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य 
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिदायत दी कि टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य है। लिहाजा सभी लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए बुलाया जाए। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कर्मचारी नेता विपिन त्यागी ने भी कहा कि कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed