फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Model murder case... There was a fight on girlfriend's birthday, Vivek was scared since then

Meerut: मॉडल हत्याकांड... गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर हुआ था झगड़ा, तभी से डरा हुआ था विवेक

Wed, 21 Aug 2024 07:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 07:35 PM IST
सार

विवेक की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। उसके जीजा विवेक ने बताया कि गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की बर्थडे पाटी में झगड़ा हो गया था। तभी से विवेक डरा हुआ था। 

विज्ञापन
Meerut: Model murder case... There was a fight on girlfriend's birthday, Vivek was scared since then
विवेक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसी गर्लफ्रेंड ने पूर्व में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर ठग लिए थे 15 लाख रुपये
विज्ञापन


डिफेंस एंक्लेव पर मंगलवार शाम छह बजे विवेक शाहू ने अपने जीजा तनुज कुमार से कहा कि दिल्ली से उसके दोस्त आ रहे है, पांच हजार रुपये दे दो, पार्टी करनी है। जिस पर उसके जीजा ने मना कर दिया। थोड़ी देर बाद वह पैदल ही घर से निकल गया। रात भर नहीं पहुंचा। बुधवार को उसकी मौत की सूचना आ गई। 
 

पिछले तीन साल से विवेक शाहू गुरुग्राम में रहकर मॉडलिंग कर रहा था। विवेक घर का इकलौता चिराग था। उसका जीजा तनुज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भोकरहेडी का रहने वाला है और प्रीति से उसकी शादी हुई थी। तनुज कुमार ने बताया कि करीब ढाई महीने से विवेक घर पर ही रह रहा था। चार अगस्त को उसकी गर्ल फ्रेंडस का जन्मदिन था। गुरुग्राम में पार्टी के दौरान वहां पर मारपीट हो गई थी, जिसके बाद वह घर आ गया और पूरी बात बताई। तनुज ने बताया कि उसी गर्ल फ्रेंड ने उस पर रेप का आरोप भी लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर 15 लाख रुपये ले लिए थे। कुछ समय बाद दोनों में फिर से बातचीत होने लगी। विवेक ने 4 अगस्त की मारपीट के बाद अपने जीजा से कहा था कि उसकी जान को खतरा है। वह काफी घबराया हुआ था। तभी से वह घर पर ही था, कहीं नहीं जाता था। विवेक ने इंटर तक पढ़ाई डीएमए स्कूल से और ग्रेजुएशन मेरठ से किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में दो बार गई रिंग, फिर स्विच ऑफ हो गया मोबाइल
तनुज कुमार ने बताया कि शाम को जाने के बाद जब विवेक रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसने उसके मोबाइल पर कॉल की। कॉल दो बार गई और तीसरी बार फोन स्विच ऑफ हो गया। फिर फोन बंद रहा, आसपास में भी उसकी तलाश की और रिश्तेदारों और दोस्तों से भी जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोपहर में उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed