फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Model murder case... Suspicion on girlfriend, several times before murder

Meerut: मॉडल हत्याकांड... गर्लफ्रेंड पर संदेह, हत्या से पहले कई बार हुई बात, एक से ज्यादा हो सकते हैं हत्यारे

Fri, 23 Aug 2024 12:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 Aug 2024 12:12 AM IST
सार

मॉडल विवेक साहू की हत्या से पहले गर्लफ्रेंड से कई बार बात हुई थी। हर बार गर्लफ्रेंड ने ही कॉल की थी। 

विज्ञापन
Meerut: Model murder case... Suspicion on girlfriend, several times before murder
विवेक साहू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल विवेक साहू की हत्या के तार मेरठ से गुरुग्राम तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। विवेक की मंगलवार को अपनी गर्लफ्रेंड से कई बार बात हुई थी। सभी कॉल गर्लफ्रेंड ने ही की थीं। इसके अलावा गुरुग्राम के एक दोस्त से भी विवेक की बात हुई थी। कैलाशी अस्पताल के पास ही उसका मोबाइल बंद हो गया था। ऐसे में पुलिस को इन दोनों पर सबसे अधिक संदेह है। एक और बात साफ है कि जैसे ही विवेक को उसका कातिल मिला, उसके तुरंत बाद ही उसने मोबाइल ऑफ करा दिया या फिर जबरन कर दिया। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल विवेक साहू काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। गुरुग्राम से आने के बाद उसने अपना मोबाइल भी रिचार्ज नहीं कराया था। मोबाइल की आउटगोइंग बंद हो चुकी थी, इनकमिंग ही चालू थी। अगर किसी को कॉल करना होता तो विवेक घर पर लगे वाईफाई से फोन को कनेक्ट करके व्हाट्सएप कॉल कर लेता था। ऐसा वह क्यों कर रहा था, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। हत्या वाले दिन भी विवेक की गर्लफ्रेंड ने उससे कई बार बात की। ऐसे में गर्लफ्रेंड के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

गर्लफ्रेंड के अलावा विवेक की गुरुग्राम के एक दोस्त से भी बात हुई। ये दोस्त कौन है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। विवेक की गर्लफ्रेंड, करोड़ों रुपये और किसी से कोई अदावत तो नहीं, इन सब बातों पर जांच टिकी हुई है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। एक टीम गुरुग्राम नेटवर्क पर भी काम कर रही है। हत्या का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खोखा नहीं मिला, मौके पर था कम खून
मौका-ए-वारदात पर पुलिस को बहुत कम खून मिला। जिस तरह से गोली पीछे से लगकर पेट से पार निकल गई, ऐसे केस में खून ज्यादा निकलता है। ऐसे में ये भी हो सकता है कि हत्या दूसरी जगह करके शव को दुल्हैड़ा रोड पर फेंक दिया गया। ये आशंका इस बात से भी प्रबल होती है कि मौके पर पुलिस को खोखा नहीं मिला। कातिल जो भी है, उसने विवेक को धोखे से गोली मारी है। आमतौर पर हत्या में सामने से गोली मारी जाती है, तो माना जा रहा है कि विवेक को बातों में लगाकर पीछे से गोली मार दी गई। ऐसे में कातिल एक से ज्यादा हो सकते हैं। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

गोली मारकर की गई थी मॉडल विवेक साहू की हत्या
कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक निवासी विवेक शाहू का शव बुधवार सुबह दुल्हैड़ा सरकारी नलकूप से थोड़ी दूरी पर आनंदपाल के खेत के पास मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने विवेक का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाला तो दोपहर बाद उसकी पहचान जीजा तनुज ने मोर्चरी पहुंचकर की। विवेक डिफेंस एंक्लेव में मां मिथलेश, बहन प्रीति और जीजा तनुज के साथ रहता था। दूसरी बहन की शादी मुजफ्फरनगर में हुई है, वह वहीं रहती है। विवेक गुरुग्राम में मॉडलिंग करता था। लेकिन वह मेरठ में ही रह रहा था। मंगलवार शाम छह बजे विवेक घर से दोस्तों के पास जाने के लिए कहकर निकला था लेकिन देर रात तक भी नहीं लौटा। बुधवार सुबह पल्लवपुरम पुलिस को दुल्हैड़ा स्थित सरकारी नलकूप के पास किसान आनंदपाल के खेत में उसका गोली लगा शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। विवेक का मोबाइल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed