फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Model murder case... Crying sisters said, where has brother gone, now to whom will we tie Rakhi

Meerut: मॉडल हत्याकांड... रोते हुए बहनें बोलीं, कहां चला गया भइया, अब किसे राखी बांधेंगे, मां का कलेजा फट रहा

Wed, 21 Aug 2024 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 07:33 PM IST
सार

विवेक की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गईं। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। 

विज्ञापन
Meerut: Model murder case... Crying sisters said, where has brother gone, now to whom will we tie Rakhi
विवेक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के इकलौते बेटे विवेक की हत्या की खबर मिलते ही मां मिथलेश और दोनों बहन प्रिया व प्रीति का रो-रोकर बुराहाल था। रोती-बिलखती बहनें कह रही थीं कि दो दिन पहले ही उसके हाथ पर राखी बांधी थी, भैया हमे नहीं पता था कि तुम चले जाओगे। हमें क्या पता था कि आखिरी बार राखी बांध रहे हैं। मां की भी हालत खराब हो रही थी। बेटे की मौत के बाद वह बेसुध हो रही थीं। घर पर हर कोई ढांढस बांध रहा था, लेकिन आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन

 

नजदीकी हैं हत्यारे, साथ लेकर जाने के बाद की हत्या
पुलिस की जांच में सामने आया है कि विवेक शाहू की हत्या में नजदीकी ही शामिल है। उसे साथ लेकर जाने के बाद हत्या की गई है। जिस जगह पर हत्या की गई है, वहां पर विवेक के जाने का कोई औचित्य नहीं है। हो सकता है कि पहले पार्टी की गई हो और फिर इसके बाद उसकी धोखे से हत्या की गई है। हत्यारे मोबाइल फोन भी साथ ले गए, अभी फोन का कोई सुराग नहीं लगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हादसे में हुई थी मौत
विवेक शाहू के पिता की हादसे में मौत हो गई थी। सबसे बड़ी बेटी प्रिया की शादी हो चुकी है। प्रीति से तनुज की शादी हुई है। दिसंबर माह में विवेक की शादी की तैयारी थी। परिवार में सबसे छोटा और बहनों और मां का लाडला था विवेक।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed