फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mix and relay of women Rupal Choudhary won gold and silver medals

Meerut: मेरठ की उड़नपरी ने झटके दो पदक, पिता बोले- बेटी करेगी देश का नाम रोशन

Tue, 26 Mar 2024 05:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 05:10 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ की उड़नपरी रूपल चौधरी ने प्रथम राष्ट्रीय ओपन रिले कार्निवल में मिक्स रिले और महिला रिले में दो पदक झटके हैं। रूपल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
Meerut: Mix and relay of women  Rupal Choudhary won gold and silver medals
रूपल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय ओपन रिले कार्निवल 2024 में मेरठ की उड़नपरी रूपल चौधरी ने मिक्स रिले और महिला रिले में दो पदक झटके हैं। 24 मार्च को हुई स्पर्धा में बालक व बालिका 4 गुना 400 मिक्स रिले में रजत पदक अपने नाम किया है, जबकि महिला 4 गुना 400 रिले में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। रूपल व उनकी महिला टीम ने 3:28:65 मिनट में यह कारनामा किया है।

विज्ञापन


रूपल चौधरी ने बताया कि इंडिया टीम के लिए अप्रैल माह में भामास में वर्ल्ड रिले के लिए ओलंपिक क्वालीफाई स्पर्धा होगी। जिसमें अभी तक इंडिया की रैंक 17 है, इसमें 14 रैंक के बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होगा।
विज्ञापन


रूपल मूल रूप से मेरठ के रोहटा क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर की रहने वाली हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक अपने नाम कर चुकी हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 15 से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी देश का नाम रोशन करेगी, पूरी उम्मीद है। परिवार के लोग उसको पूरा सपोर्ट करते हैं

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता

रूपल चौधरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक अपने नाम कर चुकी हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 15 से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed