फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut miscreant demanded extortion from NHAI, report filed two arrested

मेरठ: एनएचएआई से रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2020 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Meerut miscreant demanded extortion from NHAI, report filed two arrested
NHAI - फोटो : social media

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मेरठ में रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर में चल रहा इंटरचेंज का काम बंद कराने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


एनएचएआई के दिल्ली ऑफिस से मेरठ पुलिस को यह जानकारी मिलने के बाद खलबली मच गई।  पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुर्ख जोड़े में दुल्हन.. तो दूल्हा भी चाहे उसी रंग की शेरवानी, शादी के सीजन में छाया मैचिंग कपल ड्रेसेज का जादू
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जनवरी में शुरू करने की तैयारी है। परतापुर इंटरचेंज समेत एक्सप्रेसवे के अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

मंगलवार को परतापुर पुलिस के पास दिल्ली स्थित एनएचएआई दफ्तर से एक फोन आया। जिसमें बताया गया कि एक बदमाश कंपनी से रंगदारी मांग रहा है। वह धमकी दे रहा है कि रकम नहीं दी गई तो एक्सप्रेसवे पर परतापुर में चल रहे सारे काम बंद करा देगा। निर्माण कार्य में लगे डंपर आदि वाहनों को भी नहीं चलने देगा।


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने वाला मेरठ में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली रोड पर उसने अपने पोस्टर भी लगवा रखे हैं।

पड़ताल के बाद पुलिस ने एनएचएआई से संपर्क किया। बुधवार को मामले में तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, वही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed