फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Misbehaved in hotel and arrested of accused

होटल में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, अगवा कर मोदीनगर से लाया था आरोपी युवक

Thu, 17 Jan 2019 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Misbehaved in hotel and arrested of accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित हाइफन होटल में बुधवार को मोदीनगर की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात हो गई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी थाना ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को अगवा करके होटल में लाया था।

विज्ञापन

 
मामला ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के हाइफन होटल से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार मोदीनगर का एक युवक मोदीनगर की एक युवती को अगवा कर होटल में ले आया। आरोप कि युवक ने युवती को नशीला पदार्थ देकर कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी। होश आने पर युवती ने कमरे में शोर मचाया और तोड़फोड़ करने लगी। जिस पर होटल के कर्मचारी पहुंचे। मामला तूल पकड़ते देखकर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई शिवदत्त शर्मा होटल पहुंचे। पुलिस पीड़ित युवती और आरोपी युवक को थाने ले आई। युवती ने युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। अपने परिजनों को इसकी सूचना फोन पर दी। देर रात युवती के परिजन थाने पहुंचे। एसएसआई ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
ऑनलाइन बुकिंग की थी
होटल के कमरे की ऑनलाइन बुकिंग की गई थी। दोनों की आईडी ली गई। किसी बात पर युवक और युवती में झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना ब्रह्मपुरी पुलिस को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में ले गई व जांच पड़ताल कर रही है। - गौरव कुमार, मैनेजर हाइफन होटल 

हापुड़ की युवती से दुष्कर्म, थाने पर हंगामा 
परतापुर थाना क्षेत्र में हापुड़ की दूसरी समुदाय की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर आरोपी कपिल दहिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस के अनुसार अब युवती आरोपी को बेगुनाह बताने में लगी है। दिन भर इसको लेकर परतापुर थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक के मुताबिक युवती ने बताया कि उसको बहला फुसलाकर केस दर्ज कराया गया है। वह कपिल के साथ खुद आई थी। दुष्कर्म का आरोप गलत लगाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed