{"_id":"5c1a78d8bdec22570a41f9fd","slug":"meerut-misbehave-with-girl-and-try-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, अब आरोपी दे रहा अपहरण की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, अब आरोपी दे रहा अपहरण की धमकी
Wed, 19 Dec 2018 10:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी अब अपहरण की धमकी दे रहा है। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंचकर समझौते के लिए दबाव बनाया। आरोपी पूर्व में गैंगरेप और हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप था कि आरोपी ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में कोर्ट के आदेश पर आरोपी अमित मरिंडा निवासी शास्त्रीनगर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर अपहरण की धमकी दी है। पीड़िता बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंची और आरोप लगाया कि अमित जागृति विहार में एक हॉस्टिपल में छात्रा से गैंगरेप, तेजगढ़ी स्थित होटल में छात्र की हत्या में भी आरोपी था। अब मेडिकल थाने से गैंगस्टर में वांछित है। आरोपी के खिलाफ सिपाही की पत्नी ने भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी अखिलेश कुमार ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने एसपी देहात को आरोपी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/