{"_id":"5c193b99bdec2256b421e882","slug":"meerut-misbehave-with-girl-and-beating-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अश्लील इशारे करने पर मनचलों की धुनाई, युवती ने जड़े दनादन थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अश्लील इशारे करने पर मनचलों की धुनाई, युवती ने जड़े दनादन थप्पड़
Wed, 19 Dec 2018 12:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में सामान लेने आई एक युवती से बाइक सवार तीन युवकों ने अश्लील इशारे कर दिए। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया। बाजार में ही उन युवकों को रोककर कई थप्पड़ लगाए। मौके पर भीड़ जमा होने पर युवकों ने पैर पकड़कर युवती से माफी मांगी। बाद में पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
वाकया मोदीपुरम हाईवे स्थित चौहान मार्केट का है। पल्लवपुरम की एक युवती दिल्ली में जॉब करती है। शाम करीब सात बजे वह स्कूटी से समान लेने आई थी। मार्केट से पहले हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ और अश्लील इशारे भी किए। युवती ने साहस दिखाते हुए युवकों का पीछाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनको कई थप्पड़ जड़े। इसी बीच पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। जबकि एक युवक फरार हो गया। युवती ने साहस दिखाते हुए सरेबाजार युवकों की जमकर धुनाई की, लेकिन वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए युवक ने अपना नाम आकाश निवासी हापुड़ बताया है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/