फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minister swatantra dev Singh should apologize says Tyagi samajh, warns for aandolan

Meerut: त्यागी समाज ने किया आंदोलन का एलान, कहा-मंच पर आकर समाज से माफी मांगें स्वतंत्र देव सिंह

Sun, 06 Aug 2023 02:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Aug 2023 02:46 PM IST
सार

मेरठ में त्यागी समाज के महापंचायत में त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंच पर आकर माफी मांगें। यदि उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता तो त्यागी समाज आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
Meerut: Minister swatantra dev Singh should apologize says Tyagi samajh, warns for aandolan
Tyagi samaj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक मंच की ओर से रविवार को त्यागी समाज की ओर से त्यागी होस्टल में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी कोल गांव निवासी गंगा शरण त्यागी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने ही कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को मंच पर आकर माफी मांगने चाहिए। यदि उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता तो त्यागी समाज आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

Meerut: Minister swatantra dev Singh should apologize says Tyagi samajh, warns for aandolan
त्यागी समाज - फोटो : त्यागी समाज
मंच पर आकर समाज से माफी मांगे स्वतंत्र देव सिंह
त्यागी भूमिहार महासभा की महापंचायत में वक्ताओं ने भाजपा मंत्री स्वतंत देव सिंह से मंच पर आकर माफी मांगने की मांग की। राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक मंच की ओर से रविवार को त्यागी होस्टल में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे स्वतंत्र देव सिंह द्वारा समाज की महिलाओं पर टिप्पणी किये जाने पर नाराजगी जताई।

इस दौरान समाज की ओर से त्यागी समाज को राजनीति में हिस्सा दिए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीकांत त्यागी रहे। अध्यक्षता  स्वतंत्रता सेनानी कोल गांव निवासी गंगा शरण त्यागी ने की।

उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, बागपत समेत कई जिलों से लोग रहे। भारत माता और भगवान परशुराम की जय जय कार के नारे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed