फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mini Kamela found running in Lohia Nagar, apprehension of cow slaughter

Meerut: लोहिया नगर में चलता मिला मिनी कमेला, चार कुंतल मीट व अवशेष बरामद

Mon, 07 Aug 2023 10:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Aug 2023 10:06 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में सोमवार सुबह मिनली कमेला चलता पकड़ा गया। दौड़ लगा रहे युवकों के पहुंचने पर आरोपी धारदार हथियार लेकर भाग निकले। वहीं मौके से चार कुंतल मीट व अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Mini Kamela found running in Lohia Nagar, apprehension of cow slaughter
हंगमा करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में  सोमवार सुबह गौरक्षा प्रमुख नकुल गुर्जर के नेतृत्व में मिनी कमेला चलता पकड़ा। मौके पर करीब 4 कुंतल मीट, गाय की खाल, अवशेष, गोवंशो के पुराने अवशेष व काटने के औजार भी मिले। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ तुरंत गिरफ्तारी की भी मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जब लोहिया नगर निवासी कुछ युवक एम ब्लॉक से नाले की ओर जाने वाले रास्ते पर दौड़ लगाने जा रहे थे तो उन्हें कुछ लोहिया नगर एम ब्लॉक से नाले की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ काटने की आवाजें सुनाई दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो तो दो युवक उनके पीछे धारदार हथियार लेकर भाग लिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: अवैध कॉलोनियों में लोन देना पड़ेगा भारी, होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से जान बचाकर भागे बच्चों ने ने घटना की जानकारी लोहिया नगर निवासी गोरक्षा प्रमुख नकुल गुर्जर को दी बाद में नकुल गुर्जर अपने कई साथियों के साथ वहां मौके पर पहुंचा। मौके पर मिनी कमेला चलता मिला।

चारों तरफ भारी मात्रा में मीट, काटने के औजार, गाय की खाल पुराने अवशेष भी जगह जगह बिखरे पड़े मिले। मीट को आम की कैरेट में आम की तरह ही पैक कर रखा था। गौ रक्षा प्रमुख नकुल गुर्जर के अनुसार मौके पर करीब दो गोवंश का कई कुंटल मीट बरामद हुआ है। वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर पुराने अवशेष भी बरामद किए।

सूचना पर खरखौदा इंस्पेक्टर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा मीट सहित सभी सामान कब्जे में लिया। उधर पशु पालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा मीट के नमूने लिए। हिंदू संगठनों ने गोकशी को खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई सहित तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed