फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Meda will build a link road with Rs 6 crore, proposal is ready

Meerut: मेडा छह करोड़ रुपये से बनाएगा लिंक रोड, प्रस्ताव तैयार, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण

Wed, 06 Dec 2023 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Meda will build a link road with Rs 6 crore, proposal is ready
लिंक रोड - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) छह करोड़ से करेगा। मेडा ने प्रस्तावित मार्ग पर झाड़ियां हटाने के साथ ही समतल करने का भी काम कर लिया है। अभी तक मार्ग निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित 26 करोड़ की धनराशि रक्षा विभाग को देने के बाद शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय सेना की यह 2.369 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।

विज्ञापन

रक्षा विभाग ने जमीन देने के लिए ईवीआइ (इक्वल वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर) नियम के तहत मेडा 26 करोड़ 14 लाख 95 हजार 157 रुपये की मांग की थी। इस पर मेडा ने हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में पीडब्लूडी को इसका जिम्मा दिया गया। अभी हाल ही में डीएम ने शासन को पत्र लिखकर पीडब्लूडी को 26 करोड़ अवमुक्त करने को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन

यह धनराशि पीडब्लूडी, रक्षा विभाग को देगा, जिसके बाद मेडा इस पर निर्माण कार्य शुरू करेगा। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मार्ग की साफ-सफाई कराई गई है। मार्ग निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अनुमानित इतने ही बजट से सड़क बन जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी के मंजूरी देने के बाद मार्ग निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण की मांग दशकों पुरानी है। लंबे समय से कॉलोनीवासी इसकी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मार्ग के बनने से दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। 

ऊर्जा राज्यमंत्री ने मेडा उपाध्यक्ष संग किया इनर रिंग रोड का निरीक्षण
ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने मंगलवार को प्रस्तावित इनर रिंग रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने हापुड़ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए भी नक्शे में संभावनाएं तलाशीं। उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेडा की ओर से दिल्ली रोड पर दीवान रबर के पास से एनएच-58 तक करीब 30 करोड़ की लागत से इनर रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर में 45 मीटर सड़क योजना के बाद नंगला शेरखां उर्फ जैनपुर तक जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed