Meerut: मेडा छह करोड़ रुपये से बनाएगा लिंक रोड, प्रस्ताव तैयार, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) छह करोड़ से करेगा। मेडा ने प्रस्तावित मार्ग पर झाड़ियां हटाने के साथ ही समतल करने का भी काम कर लिया है। अभी तक मार्ग निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित 26 करोड़ की धनराशि रक्षा विभाग को देने के बाद शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय सेना की यह 2.369 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
रक्षा विभाग ने जमीन देने के लिए ईवीआइ (इक्वल वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर) नियम के तहत मेडा 26 करोड़ 14 लाख 95 हजार 157 रुपये की मांग की थी। इस पर मेडा ने हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में पीडब्लूडी को इसका जिम्मा दिया गया। अभी हाल ही में डीएम ने शासन को पत्र लिखकर पीडब्लूडी को 26 करोड़ अवमुक्त करने को पत्र लिखा था।
यह धनराशि पीडब्लूडी, रक्षा विभाग को देगा, जिसके बाद मेडा इस पर निर्माण कार्य शुरू करेगा। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मार्ग की साफ-सफाई कराई गई है। मार्ग निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अनुमानित इतने ही बजट से सड़क बन जाएगी।
उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी के मंजूरी देने के बाद मार्ग निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण की मांग दशकों पुरानी है। लंबे समय से कॉलोनीवासी इसकी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मार्ग के बनने से दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।
ऊर्जा राज्यमंत्री ने मेडा उपाध्यक्ष संग किया इनर रिंग रोड का निरीक्षण
ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने मंगलवार को प्रस्तावित इनर रिंग रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने हापुड़ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए भी नक्शे में संभावनाएं तलाशीं। उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेडा की ओर से दिल्ली रोड पर दीवान रबर के पास से एनएच-58 तक करीब 30 करोड़ की लागत से इनर रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर में 45 मीटर सड़क योजना के बाद नंगला शेरखां उर्फ जैनपुर तक जा रही है।