फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MEDA seals newly constructed Karims Hotel, inauguration was to take place this evening

Meerut: मेडा ने नवनिर्मित करीम्स होटल पर लगाई सील, आज शाम को होना था उद्घाटन

Mon, 08 Jan 2024 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jan 2024 12:53 PM IST
सार

मेरठ के ईदगाह चौराहे पर बने करीम्स होटल के उद्घाटन से पहले ही गाज गिर गई। होटल पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने सील लगा दी। अधिकारियों को कहना है कि होटल का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: MEDA seals newly constructed Karims Hotel, inauguration was to take place this evening
होटल सील - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सोमवार को दिल्ली रोड पर उद्घाटन से कुछ घंटे पहले ही करीम्स होटल को सील कर दिया। शाम 4 बजे होटल का उद्घाटन किया जाना था जिसके लिए तमाम इश्तिहार भी जारी किए गए थे, शहर में कई जगह होर्डिंग भी लगे हुए थे।

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर ईदगाह चौराहे के पास शिखर नर्सिंग होम के निकट करीम्स होटल का निर्माण किया गया था। प्रभारी प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि अफजल, अंकुर शर्मा और प्रदीप त्यागी द्वारा मानको के विपरीत होटल का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा पर बरसे जयंत, कहा-देश में मनमाने कानून लागू कर रही सरकार, मोदी दस साल का हिसाब नहीं दे रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक होटल का कुछ निर्माण रोड बाइंडिंग में कर दिया गया। शमन मानचित्र निरस्त होने के बाद भी अवैध निर्माण चलता रहा। मेडा की टीम ने सुबह पहुंचकर होटल खाली कराकर सील कर दिया।

सीलिंग की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब होटल का निर्माण किया जा रहा था तब इसे क्यों नहीं रोका गया। अब जब उद्घाटन किया जाना है तब कार्रवाई क्यों की जा रही है, हालांकि भारी फोर्स के चलते विरोधी ज्यादा देर नहीं ठहर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed