फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MDA Vice President Accused of Indecency, Ruckus

मेरठ: एमडीए उपाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप, हंगामा, आवंटी बोले - हमें हड़काया   

Mon, 08 Feb 2021 09:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Feb 2021 09:22 PM IST
सार

  • रक्षापुरम के आवंटियों ने प्लॉट पर कब्जा न दिए जाने का किया विरोध
  • आवंटी बोले - हमें हड़काया, कहा बाहर जाइये

विज्ञापन
Meerut: MDA Vice President Accused of Indecency, Ruckus
हंगामा करते आवंटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण में सोमवार दोपहर एमडीए उपाध्यक्ष के कक्ष के बाहर हंगामा हो गया। प्लॉट के बैनामों के लिए पहुंचे रक्षापुरम के आवंटियों ने उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। आवंटियों का कहना था कि पहले तो हमने दो घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद जब हम दो लोग अंदर कक्ष में गए तो उपाध्यक्ष ने हमें भागने के लिए कहा।
विज्ञापन


आवंटियों का कहना था कि 28 फरवरी 2009 में रक्षापुरम फेस-दो में प्लॉटों का आवंटन किया गया था। सभी आवंटियों ने नियमानुसार लोन लेकर एमडीए को धनराशि दे दी। लेकिन 12 वर्षों बाद भी किसी भी आवंटी को प्लॉट पर कब्जा या बैनामा नहीं प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


कई बार वह एमडीए का चक्कर काट चुके हैं, लेकिन किसी ने भी इस समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब सोमवार को एमडीए उपाध्यक्ष ने हमारे साथ अभद्रता की है। उनका कहना था कि एक तरफ आवंटियों ने लोन लेकर किस्त चुका रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर किराये के मकान में रहकर किराया भी वहन कर रहे हैं। लोगों ने धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आदि जैन, चंद्रशेखर, योगेंद्र, वेदप्रकाश, हरीश, अनुज गोयल मौजूद रहे। वहीं एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का कहना है कि शासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग चल रही थी। मैं उसमें व्यस्त था। मुझसे कोई नहीं मिला है। अगर किसी को समस्या है तो वह मुझे मिल सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed