फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut MDA News

एयरपोर्ट एंक्लेव की उम्मीदों को झटका

Sat, 06 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut MDA News

मेरठ में हवाई पट्टी को विकसित करने के एएआई के इनकार से एमडीए की तैयारियों को भी झटका लगा है। एमडीए यहां एयरपोर्ट एंक्लेव नाम की टाउनशिप डेवलप कर रहा है और इस प्रस्ताव को आगे भी बढ़ाने का प्लान था। आशंका यह भी है कि जिन लोगों ने एयरपोर्ट की उम्मीद में यहां पैसा लगाया, वे खुद को ठगा न महसूस करने लगें।

विज्ञापन


एमडीए ने शताब्दीनगर में इस हवाई पट्टी केपास ही अपनी बेहतर टाउनशिप डेवलप की है। फिलहाल यहां काम चल रहा है। एमडीए ने यहां 48 विला बनाएं हैं। विला की कीमत है 46 लाख रुपये है। टू बीएचके और थ्री बीएचके चार मंजिला फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 19 से 23 लाख रुपये है। साठ प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है और तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन


योजना पर आ गया संकट
एमडीए इस प्लान को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा था। एमडीए का प्लान यही था कि यहां हवाई पट्टी का विकास होगा। घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। यही कारण था कि चार मंजिला बिल्डिंग को नियमों के दायरे में रखकर ही बाउंड्री से दूर बनाया जा रहा है, ताकि उड़ानों में बाधा उत्पन्न न हो। अब हवाई पट्टी का विकास न होने के निर्णय से फिर इस योजना पर संकट आ गया है। बाकी चालीस प्रतिशत आवासों की बुकिंग को लेकर एमडीए को संघर्ष करना पड़ सकता है। साथ ही आगे का प्लान भी ड्रॉप करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसलिए ही लगाया था पैसा
एयरपोर्ट से सटे होने के कारण ही लोगों ने एयरपोर्ट एंक्लेव योजना में पैसा लगाया था। यह योजना भी इसलिए इसी नाम से शुरू हुई थी। यदि यहां हवाई पट्टी ही विकसित नहीं होगी तो निश्चित रूप से आवंटियों को झटका लगेगा। ऐसा न हो कि पैसा वापसी के लिए लोग क्लेम करना शुरू कर दें।


एमडीए ने वर्तमान योजना के हिसाब से ही इस योजना को विकसित किया था। हालांकि हवाई पट्टी विकसित होना यहां के विकास के लिए बेहतर था, पर हम अपनी तैयारियों के आधार पर इस प्रोजेक्ट को और आगे बढ़ाएंगे। पीएस मिश्रा, योजना प्रभारी एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed