फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: mason who was sleeping by lighting a heater in house burnt to death

Meerut: निर्माणाधीन मकान में हीटर जलाकर सो रहे राजमिस्त्री की जलकर मौत, था मिर्गी का मरीज

Sat, 10 Feb 2024 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Feb 2024 11:40 AM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर में एक राजमिस्त्री की आग की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह कमरे में हीटर जलाकर सो रहा था। 

विज्ञापन
Meerut: mason who was sleeping by lighting a heater in house burnt to death

विस्तार

मेरठ के खरखौदा लोहियानगर थाना क्षेत्र की अलीबाग कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में  ताहिर (45) की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ताहिर मिर्गी का मरीज था। अक्सर उसे दौरा आ जाता था। संभावना है कि रात्रि में मिर्गी का दौरा आया होगा। वह हीटर जलाकर सो रहा था।

विज्ञापन


लोहिया नगर में फतेहपुर रोड अलीबाग कॉलोनी निवासी ताहिर पहले किराए के मकान में रह रहा था। अब इस मकान के पास में पीएम आवास योजना के तहत उसका निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। ताहिर इसी मकान में सो रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब वह नहीं उठा तो उसकी पत्नी फिजा पहुंची। उसने देखा तो ताहिर की जलने से मौत हो चुकी थी। कुछ अन्य सामान भी जल गया था। महिला के शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: वेस्ट UP में हुए सियासी नुकसान की भरपाई पर BJP की नजर, RLD कोटे से मुस्लिम की लग सकती है लॉटरी

पुलिस के मुताबिक शव के पास में बिजली का हीटर था। पूछताछ में पत्नी ने बताया ताहिर मिर्गी का मरीज था। अक्सर उसे दौरा आ जाता था। संभावना जताई जा रही है कि रात्रि में भी उसे दौरा आया होगा और अचेत हालत में उसके शरीर का कोई हिस्सा हीटर से जाकर टकरा गया। इसके बाद यह हादसा हो गया। वहीं, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

यह बातें भी सामने आईं
आसपास के लोगों ने बताया कि ताहिर का झुलसा हुआ शव उलटा पड़ा हुआ था। वहीं लकड़ी का तख्त जिस पर ताहिर सो रहा था उसके कपड़े सहित सभी सामान जला हुआ था, लेकिन उसी के पास में एक माचिस थी जो सही सलामत रखी थी।

उधर सी ओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिलेगी। उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed