{"_id":"630a7ece7cfacc7b166beb1d","slug":"meerut-married-woman-s-body-found-hanging-in-dhauladi-sardana-news-mrt602737764","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : धौलड़ी में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : धौलड़ी में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ : धौलड़ी में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
जानीखुर्द (मेरठ)। गांव रसूलपुर धौलड़ी में शनिवार को 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे की छत के कुंडे से लटका मिला। विवाहिता के परिजनों ने सुसराल वालों पर दहेज में प्लॉट न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
दिल्ली के कबीर नगर निवासी शमा पुत्र आतिक का विवाह पांच वर्ष पूर्व जानी क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी दानिश पुत्र मुकीम से हुआ था। शमा के परिजनों के अनुसार, विवाह में हैसियत से ज्यादा दहेज दिया गया था। सुसराल वाले शमा पर दहेज में दिल्ली में 50 मीटर का प्लॉट देने के लिए दबाव बना रहे थे। इस बात पर कई बार सुसराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की।
शनिवार को शमा के परिजनों को धौलड़ी निवासी एक रिश्तेदार से शमा का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका होने की जानकारी मिली। जिस पर वह धौलडी पहुंचे। सूचना मिलने पर जानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर पति दानिश सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ जानी थाने में दी गई है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार आरोपी पति दानिश से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।