फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, many family injured in 1984 sikh riots in uttar pradesh

यूपी: 1984 के दंगे की आग में झुलसे थे कई परिवार, आज तक नहीं लौटे वापस

Tue, 18 Dec 2018 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut, many family injured in 1984 sikh riots in uttar pradesh
सिख दंगा फाइल फोटो

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हत्याकांड के दौरान हुए दंगे की आग मेरठ तक भी पहुंची थी। जिसमें कई परिवार झुलसे थे। लोगों ने आगजनी भी की थी। जिसके कारण एक परिवार ने तो उसी समय मेरठ छोड़ दिया था। जो आज तक वापस नहीं लौटा है। इतना ही नहीं सिखों के कई संस्थानों में आग लगाने का प्रयास किया गया था। 

विज्ञापन


1984 में कुछ लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी। उस समय आरोप सिखों पर लगा था। जिसके कारण पूरे देश में दंगे भड़क गए थे। जिसमें सिखों को काफी नुकसान भी हुआ था। यह आग उस दिन शाम साढ़े तीन बजे मेरठ सोतीगंज की तरफ पहुंच गयी थी। अपने स्कूटर पर सवार होकर थापर नगर अपने घर वापस लौट रहे स. अमरीक सिंह बताते हैं कि जब वह सदर दाल मंडी से गुजर रहे थे तो लोगों ने हमला बोल दिया था। हॉकी डंडों से मारना शुरू कर दिया था। स्कूटर की टंकी खोलकर आग लगाने का प्रयास किया था। थाना सदर में उस समय बंगाली इंस्पेक्टर तैनात थे। 
विज्ञापन


वहीं सूचना पर उन्होंने पुलिस को भेजा। उस समय पुलिस के सहयोग से जान बची। इनका कहना है कि उसी दिन कुछ लोगों ने थापर नगर में भाटिया प्रोविजन स्टोर को आग के हवाले कर दिया था। दंगा शांत होने के तुरंत बाद वह शहर छोड़कर चले गए थे। दंगाइयों ने नैयर पैलेस और सोतीगंज के कुक्कू प्रोविजन स्टोर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। सोतीगंज के मुसलमान इकट्ठा होकर सिखों के पक्ष में आ गए थे। तो कुक्कू प्रोविजन स्टोर को आग लगाने में लोग सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed