फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Management Council meeting organized in Agricultural University, made 40 new professors

Meerut News: कृषि विवि में प्रबंध परिषद की बैठक का आयोजन, पदोन्नति के लिफाफे खोले, 40 बने नए प्रोफसर

Thu, 03 Aug 2023 11:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Aug 2023 11:51 PM IST
सार

Meerut News : एसोसिएट प्रोफेसर से पदोन्नित के 40 नए प्रोफेसर के लिफाफे खोले गए, जबकि 11 लिफाफे नहीं खोले गए।

विज्ञापन
Meerut: Management Council meeting organized in Agricultural University, made 40 new professors
कृषि विवि में बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वद्यिालय में प्रबंध परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें छह महाविद्यालय के लिए 115 शिक्षकों की निुयक्ति का रास्ता साफ हो गया और विज्ञापन जारी करने के लिए अनुमति मिल गई। लिफाफे खोलकर एसोसिएट प्रोफेसर से पदोन्नित कर 40 नए प्रोफेसर बनाए गए हैं। 11 लिफाफे नहीं खोले गए हैं।

विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को दोपहर में कुलपति डॉ. केके सिंह की अध्यक्षता व वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा के संचालन में प्रबंध परिषद की बैठक शुरू की गई। जिसमें 26 जुलाई को एकेडमिक काउंसिल की बैठक के प्रस्ताव व अन्य प्रस्ताव रखे गए। जिनका सभी सदस्यों ने सहमति से अनुमोदन किया।

विज्ञापन

कुलपति डॉ. केके सिंह ने बताया कि बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण रही और जो भी एजेंड़े रखे गए, सभी पास कर दिए गए। जो एजेंडे रुके हैं, उन्हें आगामी बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में विधायक राजीव कुमार, सिंह, विशेष सचिव अजय कुमार द्विवेदी, संयुक्त निदेशक कृषि अमरनाथ मिश्रा, क्षेत्रीय उच्चशिक्षाधिकारी ज्ञान प्रकाश, मनोहर सिंह, सीमा जग्गी, सुमन त्यागी, रजिस्ट्रार डॉ. रामजी सिंह, डैम लोकेश गंगवार आदि मौजूद रहे।

ये एजेंडे किए गए पास
कृषि विवि में होने वाली निदेशक शोध संयुक्त निदेशक शोध, संयुक्त निदेशक प्रसार व 6 महाविद्यालय के 115 पदों को हरी झंडी मिली।
विभिन्न कॉलेजों में प्राध्यापकों सह प्राध्यापक एवं सहायक प्रध्यापक के पदों के लिए शैक्षिक अर्हता स्कोर कार्ड एवं आवेदन पत्र का प्रारुप का अनुमोदन करना।
दो शिक्षकों को पीएचडी शिक्षण एवं थीसिस गाइडेंस के लिए मान्यता के लिए मिली हरी झंडी
पीएचडी पाठयक्रम में सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार दिए जाने पर भी सहमति का अनुमोदन
एसोसिएट से पदोन्नित करते हुए 40 नए प्रोफेसर के लिफाफे खोले गए।
दो असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर बने।
तीन शिक्षकों का एजीपी सात हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया।
13 शिक्षकों का एजेपी 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार किया।
11 लिफाफे शासन से सहमति के बाद खोले जांएगे। 9 को प्रोफेसर बनना था, एक को एसोसिएट प्रोफेसर और एक का एजीपी सात हजार से आठ होना था।
शुगर केन एंड टेक्नालोजी महाविद्यालय पर खर्च के लिए एक करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन
गैर वेतन के खर्च के लिए 18 लाख रुपये का अनुमोदन
विवि में वेतन के लिए 40 करोड़ 50 लाख रुपये का अनुमोदन किया
शोध, शिक्षा प्रसार को बढ़ाने के लिए कृषि विवि और चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि के साथ में एमओयू हुआ।

विज्ञापन

नए सदस्यों का किया स्वागत
प्रबंध समिति में तीन साल से सदस्य निखिल त्यागी का सम्मान कर विदाई दी गई। बदायूं जिले की दांतागंज विधानसभा से विधायक राजीव कुमार नए सदस्य बने हैं वह बृहस्पतिवार को पहली बार बैठक में पहुंंचे तो उनका स्वागत किया गया। शहर विधायक रफीक अंसारी सभा भी नए सदस्य बने लेकिन तबियत खराब होने के चलते बैठक में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed